मस्जिद में गोलीबारी में 27 की मौत, बांग्लादेश की क्रिकेट टीम सुरक्षित निकली

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

वेलिंगटन. न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में एक मस्जिद में शुक्रवार को गोलीबारी हो गई। स्थानीय मीडिया ने 27 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। पुलिस ने कहा कि हम स्थिति को संभालने में जुटे हैं लेकिन अभी भी खतरा बना हुआ है। हमलावर अभी भी सक्रिय है।

एक मस्जिद में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सदस्य थे
लोकल मीडिया ने एक मस्जिद में कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई है। एक अन्य मस्जिद को खाली करा लिया गया। बताया जा रहा है कि दूसरी मस्जिद में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कुछ खिलाड़ी भी मौजूद थे। बांग्लादेश के क्रिकेटर तमीम इकबाल ने ट्वीट किया- हमलावरों से पूरी टीम सुरक्षित है। यह एक बुरा अनुभव रहा। हमारे लिए प्रार्थना करें।

स्कूल बंद किए गए
पुलिस कमिश्नर माइक बुश ने गोलीबारी के चलते क्राइस्टचर्च के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। माइक ने लोगों से अपील की कि वे सड़कों पर न निकलें और किसी व्यक्ति के संदिग्ध बर्ताव की सूचना दें। एक चश्मदीद ने बताया कि उसने गोलीबारी की आवाज सुनी। चार लोग जमीन पर गिरे हुए थे और हर तरफ खून बिखरा हुआ था।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Shooting At Mosque In New Zealand Multiple Casualties Reported Updates

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.