कोहली ने कहा- हार से हम निराश नहीं, वर्ल्ड कप में दबाव में बेहतर खेलना होगा
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया ने पांच वनडे की सीरीज में भारत को 3-2 से हराया। 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाले वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की यह आखिरी सीरीज थी। सीरीज गंवाने के बाद विराट कोहली ने कहा, "टीम इस हार से निराश नहीं हैं, लेकिन वर्ल्ड कप में सफल होने के लिए दबाव में बेहतर खेलना होगा।वर्ल्ड कप के लिए टीम संतुलित है और सिर्फ एक स्थान के लिए सही प्लेयर का चुनाव किया जाना है। वर्ल्ड कप में कोई भी टीम फेवरेट के तौर पर नहीं उतरेगी। जिस टीम ने रफ्तार पकड़ ली, उसे रोकना मुश्किल होगा।"
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं