पूर्व मुख्यमंत्री वायएसआर के भाई की संदिग्ध हालात में मौत, नायडू सरकार ने जांच के लिए एसआईटी बनाई
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
अमरावती. आंध्रप्रदेश के पूर्व मंत्री और वायएसआर कांग्रेस नेता वायएस विवेकानंद रेड्डी की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने रेड्डी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने इस मामले मेंजिले के डीजीपी, पुलिस अधिकारियों से बात की और तत्काल एसआईटी गठित करजांच के आदेश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में किसी तरह काकोई बहाना नहीं चलेगा।
पूर्व मुख्यमंत्री के भाई थे रेड्डी
दिवंगत विवेकानंद रेड्डी एमपी, एमएलए और एमएलसी रहे हैं। वहआंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वायएस राजशेखर रेड्डी के भाई थे। मंत्री भी रहे। उनके पीए कृष्णा रेड्डी ने उनकीमौत को संदिग्ध मानते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच शुरू हो चुकी है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं