पाक सीमा के पास भारतीय लड़ाकू विमानों का अभ्यास, देर रात लोगों ने सुनीं धमाकों जैसी आवाजें

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली.वायुसेना के लड़ाकू विमानोंने पाकिस्तान से सटे पंजाब और जम्मू-कश्मीर में गुरुवार रात अभ्यास किया। इस दौरान फाइटर जेट ने सुपरसोनिक स्पीडसे उड़ान भरी। रात करीब 1.30 बजे विमानों की गड़गड़ाहट सुनकर लोगों ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए। ट्विटर पर अमृतसर ट्रेंड करने लगा। दो दिन पहले पाकिस्तान के विमानों ने पीओके में ऐसा ही अभ्यास किया था। भारतीय वायुसेना के इस अभ्यास को इसी सेजोड़कर देखा जा रहा है।

पंजाब के अमृतसर में लोगों ने कई धमाकों जैसी आवाजें सुनीं। इसके बाद ट्विटरपर अमृतसर ट्रेंड करने लगा। इसके मद्देनजरअमृतसर के एडीसीपी ने रात को बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि लोगों से अपील करता हूं कि अफवाहों पर भरोसा न करें। सब कुछ ठीक है।

एलओसी के 10 किमी करीब से गुजरे थे पाक के विमान

दो दिन पहले भारतीय वायुसेना के राडार ने पुंछ सेक्टर में दो पाकिस्तानी एयरफोर्स जेट्स को डिटेक्ट किया, जो सरहद से 10 किमी करीब से गुजर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक सरहद पर रात में जेट्स की सुपरसोनिक बूम सुनाई दी थी। पाक लगातार ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहा है। पाक ने पिछले 15 दिनों में 8 यूएवी राजस्थान सीमा पर भेजे गए। सभी को भारतीय सेना के द्वारा मार गिराया गया।

एयर स्ट्राइक के बाद भारत-पाक के बीच तनाव

26 फरवरी को पाकिस्तान केबालाकोट में वायुसेना के मिराज-2000 विमानों ने पुलवामा हमले की जिम्मेदारी लेने वाले जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर स्ट्राइक की थी। इसके अगले दिन पाक के एफ-16 विमानोंने कश्मीर में घुसपैठ कर भारत के सैन्य ठिकानों को निशाने बनाने की कोशिश की थी। एफ-16 को भारत के मिग-21 विमानों ने खदेड़ा। मिग के पायलट अभिनंदन ने पाक के एक विमान को मार गिराया। कुछ दिन पहले पाकिस्तान ने अभिनंदन को भारत को सौंपा था।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
punjab news amritsar indian airforce practise around pakistan border

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.