कांग्रेस ने तीसरी सूची में 18 प्रत्याशी घोषित किए, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव और पीएल पुनिया के बेटे तनुज को टिकट

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली. कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इसमें 18 नाम हैं। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव को असम के सिलचर से प्रत्याशी बनाया गया है, वह यहां से वर्तमान सांसद हैं। वहीं, वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया को उत्तरप्रदेश के बाराबंकी से टिकट दिया गया है। मेघायल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मुकुल संगमा को तुरा से और असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे गौरव गोगोई को कालियाबोर से प्रत्याशी बनाया गया है।

तीसरी सूची में असम के करीमगंज (सुरक्षित) सीट से स्वरूप दास, सिलचर से सुष्मिता देव, कालियाबोर से गौरव गोगोई, जोरहट से सुशांता बोरगोहन, डिबरूगढ़ से पबन सिंह घाटोबर, मेघालय के शिलांग (सुरक्षित) से विनसेंट पाला, तुरा (सुरक्षित) से डॉ. मुकुल संगमा, नागालैंड से केएल चिशी, सिक्किम से भरत बसनेट, तेलंगाना के अदिलाबाद (सुरक्षित) से रमेश राठौर, पेड्‌डपल्ले (सुरक्षित) ए. चंद्रशेखर, करीमनगर से पूनम प्रभाकर, जरीराबाद से के मदन मोहन राव, मेडक से गली अनिल कुमार, मलकाज गिरि से ए. रेवानाथ रेड्‌डी, चेवेल्लासे कोंडा विश्वेश्वर रेड्‌डी, महबूबाबाद (सुरक्षित) से पोरिका बलराम नाइक तथा उत्तरप्रदेश के बाराबंकी से तनुज पुनिया उम्मीदवार बनाए गए हैं।

राज्य लाेकसभा क्षेत्र प्रत्याशी
असम करीमगंज (सुरक्षित) स्वरूप दास
असम सिलचर सुष्मिता देव
असम कालियाबोर गौरव गोगोई
असम जोरहट सुशांता बोरगोहन
असम डिबरूगढ़ पबन सिंह घाटोबर
मेघालय शिलांग (सुरक्षित) विनसेंट पाला
घालय तुरा (सुरक्षित) डॉ. मुकुल संगमा
नागालैंड नागालैंड केएल चिशी
सिक्किम सिक्किम भरत बसनेट
तेलंगाना अदिलाबाद (सुरक्षित) रमेश राठौर
तेलंगाना पेड्‌डपल्ले (सुरक्षित) ए. चंद्रशेखर
तेलंगाना करीमनगर पूनम प्रभाकर
तेलंगाना जरीराबाद के मदन मोहन राव
तेलंगाना मेडक गली अनिल कुमार
तेलंगाना मलकाज गिरि ए. रेवानाथ रेड्‌डी
तेलंगाना चेवेल्लासे कोंडा विश्वेश्वर रेड्‌डी
तेलंगाना महबूबाबाद (सुरक्षित) पोरिका बलराम नाइक
उत्तरप्रदेश बाराबंकी तनुज पुनिया



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Congress releases third list for Lok Sabha elections

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.