बांग्लादेश का न्यूजीलैंड दौरा रद्द, खिलाड़ियों ने कहा- ऐसा मंजर पहले कभी नहीं देखा

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

क्राइस्टचर्च. न्यूजीलैंड में अल-नूर और एक अन्य मस्जिद में गोलीबारी की घटना के बाद बांग्लादेश क्रिकेट टीम का न्यूजीलैंड दौरा रद्द हो गया है।न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने इसकी जानकारी दी। खिलाड़ियों का कहना है कि उन्होंने ऐसा भयावह मंजर पहले कभी नहीं देखा। गोलीबारी की घटना में अब तक 27 लोगों के मारे जाने की खबर है। हालांकि, बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ी सुरक्षित हैं।


बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच 16 मार्च से क्राइस्टचर्च में तीन मैच की सीरीज का आखिरी टेस्ट खेला जाना था। बांग्लादेश का न्यूजीलैंड दौरा 10 फरवरी से 20 मार्च तकथा। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस घटना से प्रभावित हुए परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की है। बोर्ड ने ट्वीट कर बताया, 'दोनों क्रिकेट बोर्डों ने मिलकर यह निर्णय लिया है कि क्रास्टचर्च टेस्ट को रद्द किया जाए। दोबारा बता दें कि दोनों टीमें और उनके सपोर्ट स्टाफ सुरक्षित हैं।'

टीम को होटल में ही रुकने को कहा गया

ईएसपीएन क्रिकइन्फोके मुताबिक, बांग्लादेशटीम के कुछ सदस्य शुक्रवार की नमाज के लिए बस से मस्जिद की ओर जा रहे थे। उनकी बस मस्जिद के करीब पहुंची ही थी, तभी यह घटना हुई। अब टीम वापस अपने होटल लौट आई है।बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रवक्ता जलाल यूनुस ने न्यूज एजेंसी को बताया, 'टीम के ज्यादातर सदस्य दोपहर की नमाज पढ़ने के लिए बस से मस्जिद जा रहे थे। वे अंदर जाने ही वाले थे कि तभी यह घटना हुई। हालांकि, वे सभी सुरक्षित हैं, लेकिन वे गहरे सदमे में हैं। हमने टीम से होटल के अंदर ही ठहरने को कहा है।'

हमारे लिए प्रार्थना करें : तमीम इकबाल

बांग्लादेश के क्रिकेटर तमीम इकबाल ने ट्वीट किया, 'हमलावरों से पूरी टीम सुरक्षित है। यह एक भयावहअनुभव रहा। हमारे लिए प्रार्थना करें।'

टीम मैनेजर दोनों बोर्डों के संपर्क में

बांग्लादेश टीम के मैनेजर खलील मसूद दोनों क्रिकेट बोर्डों के संपर्क में हैं। ज्यादातर कोचिंग स्टाफ भीहोटल में है। हालांकि, टीम के हेड कोच स्टीव रोड्स मैदान पर थे। लिटन दास और नईम हसन भी होटल लौट चुके हैं।

बांग्लादेश टीम के विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम ने ट्वीट कर खुद को भाग्यशाली बताया।

बांग्लादेश टीम के परफॉर्मेंस और स्ट्रैटजिक एनालिस्ट श्रीनिवास ने ट्वीट कर बताया कि हर तरफ अफरातफरी का माहौल था।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
तमीम इकबाल भी मस्जिद जा रहे थे।
Christchurch: After firing incident Bangladesh Cricket Team's New Zealand tour canceled

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.