शत्रुघ्न नहीं, रवि शंकर प्रसाद हो सकते हैं पटना साहिब से भाजपा उम्मीदवार
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली. बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची रविवार को घोषित की जा सकती है। शनिवार शाम पार्टी के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की। न्यूजएजेंसी के सूत्रों के मुताबिक बीजेपी इस बार सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के बजाए रवि शंकर प्रसाद कोपटना साहिब सीट से चुनाव लड़ने का मौका दे सकती है।
सूत्र ने बताया कि आरके सिंह को आरा, संजय जायसवाल को पश्चिम चंपारण और केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह को पूर्वी चंपारण से चुनाव लड़ाया जा सकता है।पार्टी के वर्तमान सांसद सिन्हा कई बार सार्वजनिक तौर पर पार्टी नेतृत्व की आलोचना कर चुके हैं। बिहार में सात चरणों में चुनाव होंगे। 11, 18, 23 और 29 अप्रैल के बाद 6, 12 और 19 मई को यहां वोट डाले जाएंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं