फायरिंग में घायल हैदराबाद के युवक की मौत, परिवार ने की पुष्टि
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
क्राइस्टचर्च/अहमदाबाद. न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च की अल-नूर और लिनवुड मस्जिद में शुक्रवार को हुई गोलीबारी में हैदराबाद के रहने वाले फरहाज अहसान की मौत हो गई। उसके परिवार ने न्यूज एजेंसी एएनआई से इस बात की पुष्टि की है। गोलीबारी में फरहाज बुरी तरह से घायल हुआ था, उसका न्यूजीलैंड के अस्पताल में इलाज चल रहा था।
इस बीच, गोलीबारी में घायल गुजरात के भरुच के युवक के भाई ने प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद मांगी है। भरुच के हाजी अली पटेल ने न्यूज एजेंसी से कहा कि आतंकी हमले में उनके भाई को पीठ में गोली लगी थी। लेकिन, उसकी कोई खबर नहीं मिल रही है। फायरिंग की घटना में 49 लोग मारे गए और 50 जख्मी हो गए थे। 9 भारतीय मूल के लोगों के लापता होने की भी खबर है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं