पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कार से महान हस्तियां हुए सम्मानित, जाने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किन्हें किया अलंकृत
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली. राष्ट्रपति भवन में आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म विभूषण पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कारों की घोषणा की और देश की महान हस्तियों को सम्मान से अलंकृत किया। यह पूरा कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया था जिसमें लोक कला से लेकर देश की सीमा पर जान न्यौछावर करने वाले वीर जवानों तक को सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार वितरण समारोह में इस बार कुल चार पद्म विभूषण पुरस्कार विजेता हैं। इनमें लोक गायिका तीजन बाई, लेखक बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे का नाम शामिल है तो वही वैज्ञानिक नांबी नारायणन, एमडीएच मसाला कंपनी के मालिक धर्मपाल गुलाटी और भारत की पहली महिला माउंट एवरेस्ट विजेता बछेन्द्री पाल को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा अभिनेता मनोज बाजपेयी, स्वप्न चौधरी, फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री, बम्बेला देवी लेशराम, क्रिकेटर गौतम गंभीर, एच.एस. फुल्का को पद्म श्री से अलंकृत किया गया।
इन्हें भी मिला पद्म भूषण
पद्म भूषण पुरस्कार से राजनेता व राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा, सिस्को के पूर्व सीईओ यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम के अध्यक्ष जॉन चैम्बर्स, मलयालम फिल्म अभिनेता विश्वनाथन मोहनलाल और लोकसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर करिया मुंडा भी सम्मानित हुए हैं।
इन्हें मिला पद्मश्री
टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल, रेसलर बजरंग पुनिया, शतरंज खिलाड़ी हरिका द्रोणावल्ली, डॉक्टर इलियास अली और माममेन चांडी, वास्तुकार बिमल पटेल, पुरातत्वविद दिलीप कुमार चक्रवर्ती, शिक्षाविद गणपत आई. पटेल, आध्यात्मिक गुरु बंगारू आदिगलार, मिथिला पेंटिंग कलाकार गोदावरी दत्त, सामाजिक कार्यकर्ताओं- मुक्ताबेन पंकजकुमार दागली, रजनीकांत व बुलु इमाम, बिहार की विधायक भागीरथी देवी, कर्नाटक संगीत से जुड़े कदामपुथारामदोम गोपालन थंत्री जयन और पूर्व विदेश सचिव एस. जयशंकर को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
11 मार्च को हुई थी घोषणा
आपको बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बीते 11 मार्च को ही 112 पद्म पुरस्कारों में से 55 पदों पुरस्कार प्रदान किए थे जिनमें 1 पद्म विभूषण, 8 पद्म भूषण और 46 पद्मश्री थे। वही आपको बता दें कि इस बार एक डॉक्टर जोड़ी रविंद्र और स्मिता कोहली कोई पुरस्कार मिला है लेकिन इन दोनों के प्रकार को एक ही दिन आ गया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं