भारत की हिंदी की सबसे बड़ी वेबसाइट बनी DainikBhaskar.com

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली. दैनिक भास्कर समूह की न्यूज वेबसाइट DainikBhaskar.com देश में हिंदी की सबसे बड़ी वेबसाइट बन गई है। वेबसाइट्स के पेज व्यूज और यूनीक विजिटर्स मापने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था कॉमस्कोर ने 3 करोड़ 35 लाख यूनीक विजिटर्स के साथ दैनिक भास्कर डॉट कॉम को देश की नंबर-1 वेबसाइट प्रमाणित किया है। हिंदी की शीर्ष 10 वेबसाइट्स में तीन टीवी चैनलों की वेबसाइट्स आजतक, एनडीटीवी खबर और न्यूज-18 हिंदी शामिल हैं।

टॉप टेन में सात हिंदी वेबसाइट्स
इसके अलावा दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता, नवभारत टाइम्स, पत्रिका और दैनिक हिंदुस्तान जैसे 6 अन्य हिंदी अखबारों की वेबसाइट्स भी शामिल हैं। इन सभी को पीछे छोड़ते हुए भास्कर डॉट कॉम ने पहला स्थान हासिल किया है। भास्कर समूह खबरों की विश्वसनीयता के साथ पाठकों की जिंदगी का अहम हिस्सा बनने को प्राथमिकता देता है। इसके साथ नॉलेज और आइडिया बेस्ड जर्नलिज्म के जरिए भास्कर अपने पाठकों को सबसे आगे रखने के लिए प्रतिबद्ध है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
DainikBhaskar.com becomes India's largest website

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.