पति जान लेना चाहता था, बचने के लिए महिला रात में 10 किमी साइकिल चलाकर मायके पहुंची
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
हाजीपुर (भगवानपुर).बिहार के वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के कानू टोला की रहने वाली पुतुल की हत्या की साजिश उसके पति प्रेम साव ने बनाई थी। पुतुल को इसका पता चल गया किमंगलवार की रात पति और ससुराल वालेउसकी हत्या करने वाले हैं। परिवार के लोग खाना खा रहे थे तभी वह चुपके सेमायके के लिए निकल गई।
कोई वाहन नहीं मिला तो उसने साइकिल से जाने का फैसला किया। जान बचाने के लिए उसने ससुराल (अकबर मलाही सराय) से मायके (कानू टोला भगवानपुर) तक करीब 10 किलोमीटर की दूरी तय की।इस घटना के बाद प्रेम पुतुल का पीछा करते हुए उसके घर तक पहुंच गया। इस दौरान पुतुल के भाई चंदन ने उसे रोकने की कोशिश की। झड़प के दौरान चंदन के सीने में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
बिजनेस के लिए पैसा मांग रहा था: चंदन ने पुलिस को बताया कि करीब पांच साल पहले पुतुल और प्रेम साह की शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही वह दहेज के लिए हमें परेशान करने लगा था। कुछ दिन पहले ही उसे बाइक दी थी, लेकिन अब उसकी मांग बढ़ती जा रही थी। हमने पैसा देने से मना करा दिया। इसके बाद वह हमारी बहन को परेशान करने लगा।
साइकिल सीखने का फायदा मिला: पुतुल ने बताया कि उसने स्कूल के वक्त साइकिल चलाना सीखा था। इसका फायदा अब मुझे मिला। मैंने भागने के लिए मैन रोड को नहीं चुना। मैं कच्ची सड़क और पगडंडी से होते मुश्किल से घर पहुंची।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं