3 हजार मुर्गियों के बाड़े में लोमड़ी का बच्चा घुसा, मुर्गियों ने ही घेरकर मार डाला

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

पेरिस.पश्चिमोत्तर फ्रांसमें स्थित मुर्गियों के बाड़े में लोमड़ी का एक बच्चा घुस गया। बाड़े में मौजूदतीन हजार मुर्गियों ने उसेघेरकरमार डाला। घटना ब्रिटनी इलाके की है।

फार्म के प्रमुख पास्कल डेनियल ने बताया किबाड़े में ऑटोमैटिक दरवाजा लगा था, जो लोमड़ी के घुसते ही बंद हो गया। मुर्गियों को लगा कि उनके बाड़े में कोई दुश्मन आ गया है।उन्होंने इकजुट होकरलोमड़ी कोचोंचें मारना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में उसका दम निकल गया।

घटना के बारे में अगले दिन पता चला
डेनियल के मुताबिक,घटना के बारे में अगले दिन पता चला, जब लोमड़ी का शव बाड़े में पड़ा नजर आया।उसकी उम्र करीब छह महीने थी। फार्म पांच एकड़ में फैला है और उसमें छह हजार मुर्गियां रह सकती हैं। बाड़ा दिन में खोल दिया जाता है और मुर्गियां बाहर ही रहती हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
प्रतीकात्मक चित्र।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.