मोदी समेत भाजपा नेताओं ने ट्विटर पर अपने नाम के आगे लगाया चौकीदार
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर अपना नाम बदलकर चौकीदार नरेंद्र मोदी कर लिया है। रविवार सुबह मोदी के अलावा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, रेल मंत्री पीयूष गोयल, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और कई अन्य नेताओं ने अपने नाम के आगे चौकीदार लगाया है। जिन मंत्रियों ने अपने नाम बदले हैं, उन्होंने ट्वीट कर अपने लक्ष्य के बारे में भी जानकारी दी। इसे उन्होंने 'मैं भी चौकीदार' और 'चौकीदार फिर से' हैशटैग के साथ पोस्ट किया है।
ट्विटर पर टॉप ट्रेंड है मैं भी चौकीदार
15मार्च को मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट एक वीडियो जारी कर 'मैं भी चौकीदार' मुहिम की शुरुआत की थी। इस वीडियो में केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना, भ्रष्टाचार पर लगाम, हाईवे निर्माण और देश की सुरक्षा मजबूत करने का जिक्र किया था। वीडियो के आखिर में 31 मार्च को शाम 6 बजे मोदी से जुड़ने की अपील की गई है। मोदी ने कहा था कि जो भी व्यक्ति भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहा है, वह चौकीदार है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं