16 लाख 25 हजार प्रतियों के साथ भास्कर फिर से संपूर्ण राजस्थान का नंबर-1 अखबार

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

मुंबई.अपनी निर्भीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के दम पर दैनिक भास्कर ने राजस्थान में बड़ी छलांग लगाई है। पिछले एक साल में पूरे राज्य में भास्कर की 76 हजार कॉपी बढ़ी हैं, यानी रोज करीब 200 नए परिवार भास्कर से जुड़ते गए हैं। 16 लाख 25 हजार प्रतियों के साथ दैनिक भास्कर अब संपूर्ण राजस्थान के नंबर-1 अखबार के तौर पर स्थापित है।

अखबारोंं की प्रसार संख्या बताने वाली संस्था ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन (एबीसी) के जुलाई-दिसंबर 2018 के आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान में भास्कर की प्रसार संख्या अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 35% अधिक हो गई है। ज्ञात हो कि एबीसी की लगातार दो रिपोर्ट्स में भास्कर राजस्थान का सबसे बड़ा अखबार बना हुआ है।

भास्कर ने कुछ वर्षों से राजस्थान में नई ऊर्जा से काम को गति दी है। इसके तहत अब राज्य में 17 प्रिंटिंग सेंटर हैं, जो कि राजस्थान में सबसे ज्यादा है। साथ ही राजस्थान में अब भास्कर के साथ 2500 से ज्यादा लोग काम कर रहे हैं। इसमें 800 से ज्यादा संपादकीय साथी हैं, जो राज्य के कोने-कोने से पाठकों के लिए विश्वसनीय खबरें जुटाते रहते हैं। भास्कर 17 प्रिटिंग सेंटर के साथ अब दूर-दराज के गांव-गांव तक देर रात की ताजा खबरें पाठकों तक पहुंचा रहा है।

ज्ञात हो कि भास्कर राजस्थान के साथ देश का सबसे बड़ा अखबार भी है और भाषायी अखबारों का देश का सबसे बड़ा अखबार समूह भी है, जिसके 12 राज्यों में हिंदी, मराठी और गुजराती अखबार हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Recent Report of the Audit Bureau of Circulation

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.