मोदी से मिलने पहुंचे जगनमोहन, आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा दिलाने पर हो सकती है चर्चा
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली. आंध्र प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी वाईएसआर कांग्रेस को बड़ी जीत दिलाने वाले जगनमोहन रेड्डी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, जगन आंध्र भवन में मोदी से मुलाकात करेंगे। दोनों के बीच आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा दिलाने पर बातचीत हो सकती है।
वाईएसआर कांग्रेस ने जगनमोहन के नेतृत्व में राज्य की 25 में से 22 लोकसभा सीटों पर कब्जा जमाया। साथ ही विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने 175 में से 151 सीटें हासिल कीं। चंद्रबाबू नायडू की पार्टी तेदेपा को विधानसभा में इस बार सिर्फ 23 सीटें मिलीं।
जगनमोहन को रविवार सुबह ही पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया है। उन्होंने चुनाव के पहले ही ऐलान किया था कि उनकी पार्टी केंद्र में उसे ही समर्थन देगी जो आंध्र को विशेष दर्जा दिलाएगा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं