मेटल डिटेक्टर की मदद से जमीन के अंदर खोला 1.5 किलो वजनी सोने का टुकड़ा, कीमत 70 लाख रु.
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
सिडनी. पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के कालगूर्लीस्थित सोने की खदान से एक व्यक्ति ने मेटल डिटेक्टर का इस्तेमाल करके जमीनसे सोने का 1.5 किलोग्राम वजनी टुकड़ा निकाला। इसकी कीमत लगभग 70 लाख रुपए आंकी गई है। यह टुकड़ा जमीन की सतह से 45 सेमी (करीब आधा मीटर) अंदर मिला।
सोने का टुकड़ा जिसे मिला उस व्यक्ति की पहचान उजागर नहीं की गई। उसे पहली बार में ऐसा नहीं लगा कि यह सोना होगा। लेकिन पीला और कुछ चमकदार होने की वजह से वह इसे दुकानदार मैट कुक के पास ले गया। कुक का कहना है- यहटुकड़ा देखकर मेरा चेहरा खिल उठा। बाद में उसने इसकी फोटो ऑनलाइन कर दी।
कुक सोने की खदान में काम करने वालोंको रोजमर्रा की जरूरतों का सामानउपलब्ध करातेहैं। उनका कहना है कि सोने का टुकड़ा झाड़ियों के पास स्थित जमीन के नीचे से मिला था। इसे तलाश करने वाला व्यक्ति मस्तमौला है और शौकिया तौर पर वह जमीन के भीतर पड़ताल कर रहा था। ऑस्ट्रेलियाकी तीन चौथाई सोने की खदानें कलगुर्ली क्षेत्र में हैं। जानकारोंका कहना है कि सोने की खदानों में काम करने वालोंके हाथ ऐसीचीजें साल में कुछ ही मौकों पर लग पाती हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं