राहुल ने कहा- जनता मालिक है; मोदी ने कहा- देश ने फकीर की झोली भर दी

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव के नतीजे गुरुवार को साफ हो गए। अकेले भाजपा को 300 से ज्यादा सीटें मिलीं। एनडीए ने साढ़े तीन सौ का आंकड़ा छू लिया। देश में ऐसा पहली बार है, जब बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार कोई पार्टी सरकार बनाने जा रही है। 2014 के चुनाव में भाजपा को 282 सीटें मिलीं थीं। मोदी ने एनडीए की जीत पर कहा- देश ने फकीर की झोली भर दी। राहुल गांधी ने कहा कि जनता मालिक है और मैं जनादेश का सम्मान करता हूं। उन्होंने मोदी और भाजपा को जीत पर बधाई दी। अमेठी में भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने राहुल को 55120 वोटों से हराया। स्मृति बोलीं- कौन कहता है कि आसमान में सुराख नहीं हो सकता।

मोदी ने कहा- हमने कभी आदर्शों को ओझल नहीं होने दिया
चुनावी जीत के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ पार्टी कार्यालय पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा- देश ने फकीर की झोली भर दी। भाजपा की विशेषता है कि हम कभी दो भी हो गए, लेकिन हम कभी अपने मार्ग से विचलित नहीं हुए। आदर्शों को ओझल नहीं होने दिया। नारुके,ना थके और ना झुके। हम दो हो गए तो भी और आज दोबारा आ गए तो भी। दो से दोबारा आने की यात्रा में अनेक उतार-चढ़ाव आए। दो थे, तब भी निराश नहीं हुए। दोबारा आए तो भी नम्रता विवेक, आदर्श और संस्कार नहीं छोड़ेंगे।

मोदी ने ट्विटर से चौकीदार शब्द हटाया
मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर नाम के आगे लगे चौकीदार शब्द को हटा लिया। उन्होंने ट्वीट किया- देशवासियों ने चौकीदार बनकर राष्ट्र के लिए बड़ा काम किया। देश को जाति-सम्प्रदायवाद और भ्रष्टाचार से सुरक्षित रखने के लिए चौकीदार शब्द ताकत के रूप में उभरा। अब चौकीदार की भावना को अगले पायदान पर लेकर जाने की जरूरत है। इस भावना को जीवित रखें और देश की प्रगति के लिए काम करते रहें। चौकीदार शब्द मेरे ट्विटर से हट रहा है, लेकिन यह हमेशा मेरे साथ रहेगा। अपील है कि आप लोग भी ऐसा ही करें।

सेंसेक्स पहली बार 40 हजार के पार

चुनावी नतीजों के असर से सेंसेक्स 40 हजार से ऊपर पहुंच गया। पिछली बार जब16 मई 2014 को नतीजे आए थे, तबसेंसेक्स ने पहली बार 25 हजार का आंकड़ा छुआ था। इस बार लोकसभा चुनाव के नतीजों के दिन सेंसेक्स 40 हजार के पार हुआ।

मोदी ने इंदिरा की बराबरी की

जवाहरलाल नेहरू ने लगातार तीन बार और इंदिरा गांधी ने लगातार दो बार कांग्रेस को पूर्ण बहुमत दिलाकर सरकार बनाई थी। नेहरू ने 1952, 1957 और 1962 का चुनाव जीत था। इंदिरा गांधी ने 1967 और 1971 का चुनाव पूर्ण बहुमत के साथ जीता था। मोदी ने अब इंदिरा की बराबरी कर ली है। 2014 में उनके नेतृत्व में भाजपा ने 282 सीटें जीती थीं। इस बार भी वह 290 से ज्यादा सीटें जीत रही है।

चौंकाने वाले नतीजे

  • राहुल गांधी (अमेठी, उप्र): कांग्रेस अध्यक्ष 55120 वोटों से हारे। राहुल यहां 2004, 2009 और 2014 में जीते थे।इस बार उन्हें भाजपा प्रत्याशी स्मृति ने हराया।
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया (गुना, मप्र) : भाजपा के कृष्णपाल सिंह यादव से 1 लाख 25 हजार 549 वोटों से हारे। यहां 62 साल बाद सिंधिया परिवार के किसी सदस्य की हार हुई।
  • दिग्विजय सिंह (भोपाल, मप्र) : मप्र के पूर्व सीएमभाजपा की प्रज्ञा ठाकुर से करीब 3 लाख 64 हजार वोटों से हारे। लगातार आठवीं बार यह सीट भाजपा की झोली में गई।
  • एचडी देवेगौड़ा (तुमकुर, कर्नाटक) : पूर्व प्रधानमंत्री यहां से भाजपा के जीएस बासवराज से 13 हजार 339 वोटों से हार गए।
  • मल्लिकार्जुन खड़गे (गुलबर्गा, कर्नाटक) : लोकसभा में कांग्रेस नेता रहे खड़गे भाजपा के डॉ. उमेश जी जाधव से 95 हजार452वोटों से हार गए।
  • के कविता (निजामाबाद, तेलंगाना) : तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी हैं। भाजपा के अरविंद धर्मपुरी से 70 हजार 875 वोटों से हार गईं।
  • अतानासियो मोन्सेरात (पणजी, गोवा) : यह विधानसभा सीट पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद खाली हुई थी। इस पर कांग्रेस के अतानासियो मोन्सेरात 1758 वोटों से जीते।

अपडेट्स

  • सोनिया गांधी रायबरेली सीट से 1 लाख 67 हजार 178 वोटों से जीतीं।
  • मथुरा से भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी 2.93 लाख वोटों से जीतीं।
  • पूर्व दिल्ली से भाजपा के गौतम गंभीर 3 लाख 91 हजार 222 वोटों से जीते।
  • उत्तर-पूर्व दिल्ली में भाजपा के मनोज तिवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को 3 लाख 66 हजार 102 वोटों से हराया।
  • बिहार की पटना साहिब सीट से कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा के रविशंकर प्रसाद से 2 लाख 84 हजार 657 वोट से हार गए।
  • पंजाब के गुरदासपुर से भाजपा के सनी देओल 82 हजार 459 वोटों से जीते।
  • बसपा प्रमुख मायावती ने कहा- चुनाव के नतीजे उम्मीदों और जनभावनाओं से परे हैं। जब देश के सभी संस्थान सरकार के सामने घुटने टेकना शुरू कर दें तब फैसला जनता को ही करना है।
  • इंदौर से भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी कांग्रेस के पंकज संघवी से 5 लाख 47 हजार 754 वोटों से जीते।
  • वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 लाख 79 हजार 505 वोटों से जीते।मोदी ने ट्वीट किया- धन्यवाद काशी! इस महान भूमि की सेवा करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। लोकसभा में एक बार फिर काशी का प्रतिनिधित्व करने को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। काशी के विकास के लिए हम सब मिलकर काम करेंगे। काशी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जो कठिन परिश्रम किया है, इसके लिए उन सबका आभार।
  • पंजाब में ये जीते: मनीष तिवारी (कांग्रेस, आनंदपुर साहिब), सुखबीर बादल (अकाली दल, फिरोजपुर), रवनीत सिंह बिट्टू (कांग्रेस, लुधियाना), प्रेनीत कौर (कांग्रेस, पटियाला)
  • दिग्विजय सिंह ने हार मानी, 3 लाख 23 हजार 512 वोटों से पीछे।
  • उत्तर प्रदेश की गोरखपुर सीट से भाजपा के रविकिशन 3 लाख 1 हजार 664 वोटों से जीते।
  • रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा बिहार की काराकाट और उजियारपुर दोनों सीटों से हारे।
  • पंजाब की गुरदासपुर सीट से भाजपा के सनी देओल 1.36 लाख वोटों से जीते।
  • केंद्रीय कैबिनेट की शुक्रवार कोबैठक बुलाई गई।
  • मुंबई उत्तर से कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर भाजपा के गोपाल शेट्टी से 4.65 लाख वोटों से हारीं।
  • वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4.79 लाख वोटों से जीते।
  • लालकृष्ण आडवाणी ने कहा- चुनावों में इस अभूतपूर्व जीत और भाजपा को आगे बढ़ाने के लिए नरेंद्रभाई मोदी को हार्दिक बधाई। भाजपा अध्यक्ष के रूप में अमितभाई शाह और पार्टी के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं ने यह सुनिश्चित करने का भरसक प्रयास किया कि भाजपा का संदेश हर मतदाता तक पहुंचे।
  • नरेंद्र मोदी ने दो और ट्वीट किए। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष जगनमोहन रेड्डी को विधानसभा चुनावों में जीत पर बधाई दी।
  • अमित शाह गांधीनगर सीट 5.57 लाख वोटों से जीते।

d

चुनाव प्रचार: मोदी ने 50 दिन में 142 रैलियां कीं, राहुल ने 67 दिन में 129 रैलियां कीं
मोदी का फोकस बंगाल पर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 50 दिन के लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान में 142 रैलियां कीं। इस दौरान उनका ज्यादा फोकस उत्तरप्रदेश, बंगाल और ओडिशा की 143 सीटों पर रहा। यहां मोदी ने 54 यानी 40% जनसभाएं कीं।

राहुल ने बिहार-यूपी में मेहनत की: राहुल गांधी ने 67 दिन में 129 रैलियां कीं। सबसे ज्यादा 18 रैलियां उन्होंने मध्यप्रदेश में और 17 रैलियां उत्तर प्रदेश में कीं। राहुल बिहार में 7 बार रैलियों के लिए गए, जबकि यहां उनकी पार्टी 40 में से केवल 9 सीटों पर चुनाव लड़ी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Lok Sabha Election Results 2019 Live Updates; PM Narendra Modi, Pragya Thakur leads, BJP leading in Gujarat, MP, Bengal
Lok Sabha Election Results 2019 Live Updates; PM Narendra Modi, Pragya Thakur leads, BJP leading in Gujarat, MP, Bengal
Lok Sabha Election Results 2019 Live Updates; PM Narendra Modi, Pragya Thakur leads, BJP leading in Gujarat, MP, Bengal

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.