लारा ने भारतीय कप्तान की तारीफ की, कहा- कोहली इंसान नहीं मशीन, उनके लिए फिटनेस सबसे जरूरी

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

खेल डेस्क. वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा ने वर्ल्ड कप शुरूहोने से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की तारीफ की। उन्होंने कोहली को मशीन बताया। लारा ने कहा, "भारतीय कप्तान इंसान नहीं हैं। वे एक मशीन हैं। वे 80 और 90 के दशक के खिलाड़ियों से अलग हैं। फिटनेस हमेशा से अहम रही है, लेकिन इतनी नहीं, जितना अब हो गई है। वे ऐसे व्यक्ति हैं, जो जिम में पसीना बहाते हैं और फिटनेस पर बहुत ज्यादा ध्यान देते हैं। वह बहुत हद तक एक रन मशीन हैं।"



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
विराट कोहली और ब्रायन लारा।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.