पार्टी की हार से तनाव में लालू, दिन का खाना छोड़ा; डॉक्टरों ने शुरू की काउंसिलिंग

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

रांची.लाेकसभा चुनाव में पार्टी की हार से राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव काफी तनाव में हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद से वह ठीक से साे नहीं पा रहे हैं। दिन का खाना भी छाेड़ दिया है। रात में भी काफी मुश्किल से खाते हैं। डाॅक्टराें ने उनके 'एंजाइटी' राेग से पीड़ित हाेने की आशंका जताई है। बिहार में कांग्रेस और रालोसपा के साथमहागठबंधन में शामिल होकर चुनाव लड़ने वाली राजद को लालू की गैरमौजूदगी मेंइस बार एक भी सीट नहीं मिली।

रिम्स के पेइंग वाॅर्ड में भर्ती लालू का इलाज कर रहे मेडिसिन विभाग के प्राेफेसर डाॅ. उमेश प्रसाद ने बताया कि चुनाव नतीजे आने के बाद सेलालू की दिनचर्या पूरी तरह से अव्यवस्थित है। वह सुबह नाश्ता करते हैं और फिर रात में बमुश्किलखाना खाते हैं। खाने-पीने का काेई टाइम टेबल नहीं है। इससे इंसुलिन देने में भी दिक्कत आ रही है। अगर जल्दी ही दिनचर्या में सुधार नहीं हुआ ताे उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में उनकी काउंसिलिंग की जा रही है। समझाया जा रहा है कि समय पर भाेजन करें। क्याेंकि ऐसा न करना उनके लिए ठीक नहीं है।

क्या होती है एंजाइटी

एंजाइटी से पीड़ितव्यक्ति मेंहमेशा चिंता की स्थिति बनी रहती है। वह अपने आसपास की चीजों और हर दिन की स्थिति से डरने लगता है। इस दौरान तेज धड़कनें, थकान और तेज सांसों से व्यक्ति की घबराहट बढ़ जाती है।

ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से बिगड़ सकती है स्थिति
चारा घाेटाले में सजायाफ्ता लालू दर्जन भर बीमारियाें से पीड़ित हैं। काफी पहले से उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज है। कार्डियक सर्जरी भी की गई है। हार्ट का वाॅल्व बदला गया है। वह क्राेनिक किडनी फेल्याेर (स्टेज थ्री) से भी पीड़ित हैं। इसके अलावा उन्हें प्राेस्टेट, हाइपर यूरीसिमिया, पेरियेनल इंफेक्शन, किडनी स्टाेन और फैटी लीवर आदि की समस्या भी है। डॉक्टरों के मुताबिक, अगर लालू ने जल्द दिनचर्या नहीं बदली, तो उनकी स्थिति बिगड़ सकती है।

बार-बार कहते हैं- हतोत्साहित नहीं होना है

चुनाव परिणाम के बाद शनिवार काेराजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह और लालू प्रसाद की ऑटाेबायाेग्राफी लिखने वाले नलिन वर्मा ने उनसे मुलाकात की। अभय ने कहा कि लालू प्रसाद ठीक से साे नहीं पा रहे हैं। वे बार-बार कहते हैं कि हताेत्साहित नहीं हाेना है। वहीं नलिन वर्मा ने कहा कि उन्हाेंने लालू काे उनकी ऑटाेबायाेग्राफी 'गोपालगंज टू रायसीना' साैंपी। इसमें उनकी 50 साल के राजनीतिक जीवन काे दर्शाया गया है। इस किताब में दिखाया गया है कि कैसे एक गरीब व्यक्ति इस ऊंचाई तक पहुंचा।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Lalu Prasad is in tension with defeat of party in Lok Sabha elections

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.