दिग्विजय ने कहा- गांधी के हत्यारे की विचारधारा जीती, रविकिशन का कन्हैया पर तंज

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

भोपाल/गोरखपुर.पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल सेकांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने चुनाव परिणाम आने के बादशुक्रवार को प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा, ''देश में महात्मा गांधी की हत्या कराने वाली विचारधारा जीत गई।देश के शांतिदूत महात्मा गांधी की विचारधारा हार गई।यह मेरे लिएचिंता की बात है।'' भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर ने दिग्विजय को 3.64 लाख मतों के भारी अंतर से हराया है।

वहीं अभिनेता से नेता बने रवि किशन ने भाजपा के टिकट पर गोरखपुर में जीत दर्ज करने के बाद बेगूसराय से सीपीआई के उम्मीदवार कन्हैया कुमार पर तंज कसा। किशन ने कहा- जब आप कहते हैं 'देश के टुकड़े-टुकड़े' तोआप कभी भीलोगों का विश्वास नहीं जीत सकते। देश के खिलाफ बोलकर आप देशद्रोही हो जाते हैं। ऐसे में आप कभी भी जीत नहीं सकते।''

कन्हैया पर 2016 में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में कथित तौर पर भारत विरोधी नारे लगाने का आरोप लगाया गया था। जबकि प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था। इस बयान पर विवाद होने पर माफी मांगी थी।रवि किशन ने 2014 में जौनपुर की सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। दो साल बाद उन्होंने भाजपा जॉइन कर ली।

कांग्रेस का रास्ता सत्य और अहिंसा: सिंह

इससे पहले सिंह ने प्रेस वार्ता मेंकहा, ''हम लोगों ने हिंसा का रास्ता नहीं अपनाया था। कांग्रेस के पास एक ही रास्ता है। सत्य और अहिंसा।वह इसी रास्ते पर आगे बढ़ेगी।''सिंह ने कहा, ''देश को ये बताना कि मोदी ही देश को सुरक्षित कर सकता है, ये गलत था। उनकी सरकार में जितने सैनिक शहीद हुए हैं, उतने कभी नहीं हुए।''

सिंह बोले- जादू की कौन सी छड़ी है, जानना चाहता हूं?

दिग्विजय सिंह ने कहा कि 2014 में जब चुनाव हुआ तो भाजपा नेनारा दिया था280 पार, वह हुआ। इस बार नारा था 300 पार और वह भी हो गया। आखिरउनके पास ऐसी कौन सी जादू की छड़ी है, जिससे वह ऐसा कर पाते हैं?फिर भी उन्हें बधाई।

सिंह ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी को बधाई

सिंह ने कहा,''मैं अपनी ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देता हूं। उन्हें जनता ने बहुमत दिया। साथ में जितने भी भाजपा के सांसद चुने गए हैं, उन्हें भी बधाई। प्रज्ञाजी को भी मैं कल काउंटिंग हाल में बधाई दे चुका हूं। भारतीय लोकतंत्र की परंपराओं के के अनुसार जनादेश स्वीकार करता हूं।''

जनता से किए वादे पूरे करूंगा: सिंह

सिंह ने कहा कि हालांकि मैं चुनाव नहीं जीत पाया, लेकिन मैंने जो वादे भोपाल के लोगों से किए हैं, उन्हें पूरा करने का हर संभव प्रयास करूंगा। मेरा प्रयास होगा कि भोपाल की जनता के बीच रहकर काम करुं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.