उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन की उम्मीदों पर पानी फिर गया है.
विशेष संवाददाता: हर्ष शर्मा
https://m.facebook.com/profile.php?ref=bookmarks
https://m.facebook.com/profile.php?ref=bookmarks
उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन की उम्मीदों पर पानी फिर गया है.
लोकसभा चुनाव के परिणाम अभी लगातार आना जारी है और प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में रिकार्ड तोड़ जीत हासिल कर ली है. वहीं अभी भी कुछ सीटों पर काउटिंग चल रही है. उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव में
सपा-बसपा गठबंधन
की उम्मीदों पर पानी फिर गया है.
लोकसभा चुनाव
में लगातार दूसरी बार 'प्रचंड मोदी लहर' पर सवार बीजेपी रिकॉर्ड सीटों के साथ सत्ता पर काबिज होने जा रही है. यूपी ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी को एक बार फिर जोरदार समर्थन दिया है. वहीं
उत्तर प्रदेश
के 13 सीटों पर देखें कौन जीता और कौन हारा.
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पीएम मोदी ने 6,74,664 मत हासिल कर रिकार्ड तोड़ जीत हासिल की है. वही गठबंधन की सीट पर प्रत्याशी शालिनी यादव को 195159 वोट और कांग्रेस के अजय राय को 152548 वोट मिले हैं. बता दें कि वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ 31 प्रत्याशी खड़े हुए थे.
वहीं गाजीपुर की लोकसभा सीट से बीजेपी
को अपनी सीट गंवानी पड़ी है. यहां से बाहुबली मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी ने 523759 वोट पाकर जीत दर्ज की है, जबकि कैबिनेट मंत्री मनोज सिन्हा को 408740 वोट हासिल हुए हैं साथ ही कांग्रेस के अजीत प्रताप कुशवाहा को 18234 वोट हासिल किए. उत्तरप्रदेश की हॉट सीट आजमगढ़ से सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शानदार जीत हासिल की है, उन्हें यहां से 604158 वोट मिले हैं, जबकि इस बार उनके खिलाफ खड़े भोजपुरी स्टार निरहुआ यानी कि दिनेश लाल यादव को 350089 मत मिले हैं.
मिर्जापुर सीट पर अपना दल एस प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल ने सपा के रामचरित्र निषाद को 2,32,008 मतों से मात दी. अनुप्रिया को 5,91,564 और रामचरित्र को 3,59,556 वोट मिले. चंदौली लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी महेंद्र नाथ पांडेय ने सपा के डॉ संजय चौहान को 13,424 मतों से शिकस्त दी. यहां से महेंद्र नाथ पांडेय को 5,08,113 और संजय को 4,94,689 वोट हासिल हुए.
राबर्ट्सगंज सीट पर अपना दल एस के पकौड़ी लाल कोल ने सपा के भाईलाल कोल को 54,387 वोटों से हराया. पकौड़ी लाल कोल को यहां से 4,47,691 और भाईलाल को 3,93,304 वोट मिले. भदोही सीट पर बीजेपी प्रत्याशी रमेश चंद्र बिंद ने बसपा-सपा गठबंधन के प्रत्याशी रंगनाथ मिश्र को 43,615 मतों से हरा दिया. बीजेपी को 5,10,029 और गठबंधन प्रत्याशी को 4,66,414 वोट मिले.
उत्तर प्रदेश की बलिया सीट पर बीजेपी के वीरेंद्र सिंह मस्त ने गठबंधन के सनातन पांडेय को 15,519 मतों को हराया. वीरेंद्र सिंह को 4,69,114 और सनातन को 4,53,595 वोट मिले. घोसी सीट पर गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय ने बीजेपी के हरिनारायण राजभर को 1,22,018 मतों से हराया। अतुल राय को 5,72,258 और हरिनारायण को 4,50,240 वोट मिले.
जौनपुर में बसपा प्रत्याशी श्याम सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी केपी सिंह को 80,936 मतों से हराया. बसपा प्रत्याशी को 5,21,128 और बीजेपी प्रत्याशी को 4,40,192 मत मिले. मछलीशहर से भाजपा के बीपी सरोज ने गठबंधन के टी राम को 181 वोट से शिकस्त दी। बीपी सरोज को 4,88,397 और टी राम को 4,88,216 वोट मिलेबीजेपी के रविंद्र कुशवाहा को 467241 मत, गठबंधन से बसपा प्रत्याशी आरएस कुशवाहा को 354764 वोट मिले हैं. कांग्रेस के राजेश कुमार मिश्रा 27288 के अलावा सुभासपा के राजाराम मैदान को 33520 वोट मिले हैं. लालगंज सीट पर बसपा की संगीता आजाद ने भाजपा की नीलम सोनकर को 1,61,200 मतों से मात दे दी.
विशेष संवाददाता: हर्ष शर्मा
पढ़ने के लिए धन्यवाद!
कृपया हमें बताएं कि आप इस मुद्दे के बारे में कैसा सोचते हैं?
आपके विचारों को जानकर हमें खुशी मिलेगी, इससे हमें खुद को सुधारने में भी मदद मिलेगी।Please Like, Comment and Share.





कोई टिप्पणी नहीं