बायर्न म्यूनिख ने 19वां जर्मन कप जीता, 12वीं बार देश के दो बड़े खिताब अपने नाम किए
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
बर्लिन. जर्मनी के फुटबॉल क्लब बायर्न म्यूनिख ने जर्मन कप के फाइनल में बर्लिन ओलंपिया स्टेडियम पर लीपजिग को 3-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम ने19वीं बार यह खिताब अपने नाम किया। बायर्न इससे पहले बुंदेसलिगा टाइटल भी जीत चुका है। इस तरह यह उसका 12वांडोमेस्टिक डबल रहा। यानी बायर्न12वीं बार एक ही सीजन में जर्मन कप और बुन्देसलिगा जीतने में सफल रहा। बायर्न के लिए इस मुकाबले में अनुभवी स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवेंदोस्की ने दो और किंगस्ले कोवान ने एक गोल किया।
इस मैच कोे देखने के लिए 74,322 दर्शक स्टेडियम पहुंचे। बायर्न इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचा। बॉयर्न को पिछली बार एंत्राक्त फ्रैंकफर्ट ने हराया था। वहीं, 2013-14 सीजन के फाइनल में वह बोरूसिया डॉर्टमंड को हराकर चैम्पियन बना था। वह 23 फाइनल खेल चुका है। इनमें से सिर्फ चार में ही उसे हार का सामना करना पड़ा। दूसरी लीपजिग की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची थी।
लेवेंदोस्की ने हेडर से पहला गोल किया
लीपजिग ने मैच में आक्रामक शुरुआत करते हुए 11वें मिनट में ही गोल का पहला प्रयास किया। उसके लिए यूसुफ पॉलसन ने हेडर से गोल करने का प्रयास किया, लेकिन गेंद को बायर्न के गोलकीपर मैनुएल नुएर ने रोक लिया। इसके बाद लेवेंदोस्की ने 29वें मिनट में पहला गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। उन्होंने डेविड अल्बा के क्रॉस पर गेंद को हेडर से गोसपोस्ट में डाल दिया।
Party time! 🎉#MiaSanMia pic.twitter.com/59SudQUuFZ
— FC Bayern English (@FCBayernEN) May 25, 2019
कोमान ने 78वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-0 किया
लीपजिग ने दूसरे हाफ की भी शुरुआत तेजी से की। 48वें मिनट में एमिल फोर्सबर्ग के पास गोल करने का मौका था, लेकिन इस बार फिर से नुएर ने गेंद को रोक लिया। इसके बाद बायर्न ने मैच में अपनी पकड़ बनाते हुए लगातार आक्रमण किए। 78वें मिनट में कोमान ने अपना पहला गोल कर टीम का स्कोर 2-0 कर दिया। लेवेंदोस्की ने 85वें मिनट में टीम का तीसरा गोल कर लीपजिग को मैच से पूरी तरह बाहर कर दिया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं