हिंदू और स्वयंसेवक कट्टरपंथी नहीं हो सकता, यह हिंदुत्व विरोधियों की फैलाई बातें: वैद्य
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नागपुर.राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह मनमोहन वैद्य ने कहा है कि हिंदू कभी कट्टरपंथी नहीं हो सकता। ऐसी बातें हिंदुत्व के विरोधियों और देश को तोड़ने की कोशिश करने वालों ने फैलाई हैं। कांग्रेस चुनाव प्रचार अभियान में संघ-भाजपा की विचारधारा को नफरत और कट्टर बताती रही है।
वैद्य शनिवार को देवर्षि नारद जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम संघ से जुड़े विश्व संवाद केंद्र की ओर से कराया गया था। उन्होंने कहा कि कट्टर शब्द अंग्रेजी के फंडामेंटलिस्ट से लिया गया है। हमारे लोग भी बिना सोचे-समझे कट्टर हिंदू शब्द का इस्तेमाल करते हैं। कई बार संघ के स्वयंसेवकों को भी कट्टर कह दिया जाता है, लेकिन स्वयंसेवक कभी कट्टर नहीं हो सकते हैं।
'अगर ब्रूनो भारत में होते तो उन्हें जिंदा नहीं जलाया जाता'
सिस्टर निवेदिता की किताब 'द वे ऑफ इंडियन लाइफ' के हवाले से उन्होंने कहा कि ब्रूनो (16वीं शताब्दी में इटली के दार्शनिक) ने पहली बार बताया था कि सूर्य स्थिर है और पृथ्वी इसके चारों ओर चक्कर लगाती है। इसके लिए उन्हें जिंदा जला दिया गया था, जबकि गैलिलियो को जेल में डाल दिया था। सिस्टर निवेदिता के मुताबिक, अगर ब्रूनो, गैलिलियो और ईसा मसीह भारत में होते तो उनके साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया जाता। ये अलग बात है कि उन्हें समर्थक मिलते या नहीं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं