भारतीय राजदूत ने कहा- अमेरिकी छूट खत्म होने के बाद हमने ईरान से तेल खरीदना बंद किया
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
वॉशिंगटन. अमेरिका ने पिछले साल ईरान पर परमाणु कार्यक्रम की जानकारी छिपाने का आरोप लगाकर उस पर प्रतिबंध लगा दिए थे। इसके बाद लगभग सभी देशों ने ईरान के साथ व्यापार बंद कर दिया। कुछ देशों को व्यापार खत्म करने के लिए 6 महीने की छूट दी गई थी, ताकि वे लेन-देन से जुड़े समझौते जल्द खत्म कर सकें। हालांकि, अब भारत ने ईरान से तेल खरीदना पूरी तरह बंद कर दिया है। अमेरिका में स्थित भारतीय राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
हर्षवर्धन ने कहा कि अप्रैल के खत्म होते ही भारत ने ईरानी तेल पर अपनी निर्भरता 2.5 अरब टन महीने के आयात से घटाकर 10 लाख टन पहुंचा दी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि भारत के लिए ये एक बड़ी कीमत है, क्योंकि अब हमें ऊर्जा के स्रोत ढूंढने होंगे। भारत ने हाल ही में वेनेजुएला से भी तेल आयात करना बंद किया है।
पांच देशों ने बंद किया ईरान से तेल आयात
ईरान भारत की करीब 10% तेल जरूरत पूरी करता था। अमेरिकी प्रतिबंध में छूट खत्म होने के बाद करीब पांच देश ईरान से तेल आयात बंद कर चुके हैं। इसमें ग्रीस, इटली, ताईवान और तुर्की शामिल हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं