सबसे ज्यादा फायदा बसपा और द्रमुक को हुआ, कांग्रेस ने अपनी सीटें पंजाब-केरल से बढ़ाईं

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव के रुझानों में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। क्षेत्रीय दलों में सबसे ज्यादा फायदा द्रमुक और बसपा को मिला है। 2014 लोकसभा चुनाव में दोनों पार्टियां खाता तक नहीं खोल पाई थीं। इस बार द्रमुक तमिलनाडु की 22 और बसपा उत्तरप्रदेश की 12 सीटों पर आगे चल रही है।

उधर, कांग्रेस पंजाब और केरल में अपनी सीटें बढ़ाने में कामयाब रही। 20 सीटों वाले केरल में कांग्रेस 15 सीटों पर आगे चल रही है। पिछली बार पार्टी ने यहां 8 सीटों पर जीत हासिल की थी। पंजाब में कांग्रेस 8 सीटों पर आगे हैं। पिछली बार वह सिर्फ 3 सीटें ही जीत पाई थी।

आंध्रप्रदेश में जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया। 25 लोकसभा सीटों वाले राज्य में रेड्डी की पार्टी 23 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, तेदेपा सिर्फ 2 सीटों पर आगे है। वाईएसआर कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में भी बहुमत हासिल करती दिख रही है। 175 विधानसभा सीटों वाले राज्य में वाईएसआर 152 सीटों पर आगे है। मौजूदा मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की पार्टी तेदेपा 23 सीटों पर सिमटतीदिख रही है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Election Results 2019 BSP DMK get maximum benefit Congress seats increase seats Punjab Kerala

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.