राहुल गांधी पर बयान देकर फंस गए सिद्धू, लोगों ने पूछा राजनीति से कब लेंगे संन्यास?

राहुल गांधी पर बयान देकर फंस गए सिद्धू, लोगों ने पूछा राजनीति से कब लेंगे संन्यास?

ट्विटर पर नवजोत सिंह सिद्धू ट्रोल हो रहे हैं. दरअसल पिछले महीने उन्होंने कहा था कि अगर राहुल गांधी अमेठी से हार जाएंगे तो वो राजनीति से संन्यास ले लेंगे.

विशेष संवाददाता : अंकुर पांडेय  


कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. चुनाव प्रचार के दौरान विवादित बयान देने के चलते सिद्धू पर चुनाव आयोग ने बैन लगाया था. इसके बाद वो अपनी पत्नी को टिकट न दिए जाने को लेकर नाराज़ हो गए और उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भी आरोपों की झड़ी लगा दी. अब लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सिद्धू ट्रोल हो रहे हैं.

दरअसल पिछले महीने उन्होंने कहा था कि अगर राहुल गांधी अमेठी से हार जाएंगे तो वो राजनीति से संन्यास ले लेंगे. उन्होंने बीजेपी की उम्मीदवार स्मृति ईरानी के इन दावों को खारिज़ कर दिया था कि वो राहुल गांधी को कड़ी टक्कर दे रही हैं. लेकिन अब नतीजा हर किसी के सामने है. गांधी परिवार के गढ़ में बीजेपी ने सेंध लगा दी है. राहुल गांधी यहां स्मृति ईरानी से काफी पीछे चल रहे हैं. लिहाजा ट्विटर पर नवजोत सिंह सिद्धू ट्रोल हो रहे हैं. लोग उनसे पूछ रहे हैं कि आखिर वो कब राजनीति से संन्यास लेंगे.
ट्विटर पर लोग सिद्धू को टैग कर उनके बयान का ज़िक्र करते हुए बार-बार पूछ रहे हैं कि आखिर वो कब राजनीति को अलविदा कहेंगे.  कुछ लोग कह रहे हैं कि सरदार अपनी बातों से पीछे नहीं हटते हैं ऐसे में सिद्धू को फैसला  कर लेना चाहिए.



विशेष संवाददाता : अंकुर पांडेय  
https://www.facebook.com/profile.php?id=100009635373410

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

कृपया हमें बताएं कि आप इस मुद्दे के बारे में कैसा सोचते हैं?
आपके विचारों को जानकर हमें खुशी मिलेगी, इससे हमें खुद को सुधारने में भी मदद मिलेगी।
Please Like, Comment and Share.

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.