ममता ने सीएम पद छोड़ने की पेशकश की; कहा- बंगाल में इमरजेंसी जैसे हालात बनाए गए
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
कोलकाता. लोकसभा चुनाव में मिली हार के बादतृणमूल कांग्रेस की शनिवार कोसमीक्षा बैठक हुई।ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्रीपद छोड़ने की पेशकश की। बैठक के बादउन्होंने बताया कि इसके बारे में उन्होंने पार्टी को पहले ही बता दिया था। ममता नेभाजपा पर ध्रुवीकरण का आरोप लगाया।
ममता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करकहा, ''बंगाल में इमरजेंसी जैसे हालात बनाए गए। केंद्रीय सुरक्षाबलों ने हमारे खिलाफ काम किया। हिंदू-मुस्लिम का माहौल बनाया गया, इसके चलते वोट बंट गए। हमने इस बारे में चुनाव आयोग से भी शिकायत की, लेकिन कुछ नहीं हुआ।'' उन्होंने चुनाव आयोग पर भाजपा के लिए काम करने का आरोप लगाया।
तृणमूल की 12 सीटें कम हुईं

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं