नादिया में भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, पार्टी ने तृणमूल पर लगाया आरोप

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

कोलकाता.पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी। घटना शुक्रवार रात को चकदाह इलाके में हुई। 25 साल के संतु घोष कुछ दिन पहले ही तृणमूल का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा नेताओं ने ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर यह हत्या करवाने काआरोप लगाया है।

पुलिस के मुताबिक, संतु रात करीब 9 बजे घर लौटेथे। कुछ देर बाद दो लोगों ने उन्हेंबाहर बुलाया और गोली मारकर फरार हो गए। परिजन संतु कोअस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संतु के पिता कोलकाता के ज्वेलरी शोरूम में काम करते हैं। उन्होंने कहा- मुझेबेटे के भाजपा में शामिल होने कीजानकारी नहीं थी। हालांकि, वह तृणमूल नेता पिंटू नाग का करीबी था।

संतु भाजपा के चुनाव अभियान में सक्रिय था
भाजपा युवा मोर्चा के कौशिक भौमिक ने आरोप लगाया किसंतु कोतृणमूल छोड़ने की वजह से ही मार दिया गया। वे भाजपा केचुनाव अभियान में बेहदसक्रिय रहे। गुरुवार को विजयी जुलूस में भी शामिल हुए थे। पिछले कुछ दिनों से उसे धमकियां मिल रही थीं। भाजपा का आरोप है कि तृणमूलसंदेश देना चाह रही है कि जो भी तृणमूल से अलग होगा, उसका अंजाम संतु जैसा होगा।

मोदी ने जान गंवाने वाले कार्यकर्ताओं को जीत समर्पित की थी

फरवरी में भी नादिया के एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या हुई थी। चुनाव के दौरानबंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर कई जानलेवा हुए। लोकसभा नतीजों के बाद 24 मई को तृणमूल कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं की पिटाई कर दी थी। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में भाजपा की ऐतिहासिक जीत को पश्चिम बंगाल और केरल में मारे गए कार्यकर्ताओं को समर्पित किया था।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
मृतक संतु घोष। -फाइल

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.