मोदी की वाराणसी में ऐतिहासिक जीत, आलोचकों के मुंह हुए बंद।
विशेष संवाददाता:हर्ष शर्मा
https://m.facebook.com/profile.php?ref=bookmarks
मोदी की वाराणसी में ऐतिहासिक जीत, आलोचकों के मुंह हुए बंद।
https://m.facebook.com/profile.php?ref=bookmarks
मोदी की वाराणसी में ऐतिहासिक जीत, आलोचकों के मुंह हुए बंद।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की अपनी वाराणसी लोकसभा सीट से रिकॉर्ड मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। प्रधानमंत्री ने इस सीट से जीत का अपना पुराना रिकार्ड तोड़ दिया है। पीएम मोदी को वाराणसी में 4 लाख 79 हजार 505 मतों के अंतर से जीत मिली है। मोदी ने साल 2014 में यहां से लोकसभा चुनाव 3,71,784 मतों से जीता था। मोदी को दूसरी बार इस सीट से चुनने वाली जनता ने सबसे अधिक 63.62 प्रतिशत मत दिए।
मतगणना के बाद मोदी ने कुल 6,74,664 मत हासिल किए। वहीं, उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी (सपा-बसपा-रालोद) गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव को 1,95,153 मत हासिल हुए। कांग्रेस के अजय राय वाराणसी में तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें 1,52,548 मत प्राप्त हुए। वाराणसी सीट पर मोदी के खड़े होने के कारण यहां प्रत्याशियों की बाढ़ आ गई थी। इस सीट से इस साल कुल 27 प्रत्याशियों ने चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई। यहां 19 मई को मतदान हुआ था।
बीजेपी ने सातवीं बार जीती वाराणसी सीट
प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में जहां दूसरी बार जीत दर्ज की वहीं बीजेपी की यह सातवीं जीत है। पिछले 28 सालों में वाराणसी पर बीजेपी का दबदबा रहा। हालांकि, इस दौरान बीजेपी को एक बार हार का सामना करना पड़ा था। 1991 में बीजेपी ने यहां पहली बार जीत का स्वाद चखा था। 1991 में श्रीश चंद्र दीक्षित सांसद बने थे। फिर 1996 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने शंकर प्रसाद जायसवाल को मैदान में उतारा और उन्होंने शानदार जीत दर्ज की।
इसके बाद शंकर प्रसाद ने 1998 और 1999 के चुनाव में जीत हासिल की। लेकिन वह 2004 के चुनाव में बीजेपी को जीत नहीं दिला सके। उन्हें 2004 में कांग्रेस के डॉ. राजेश कुमार मिश्रा ने हराया। इसके बाद 2009 के चुनाव में वाराणसी से बीजेपी के मुरली मनोहर जोशी ने जीत हासिल की। वहीं, 2014 और 2019 के चुनाव में नरेंद्र मोदी ने एतिहासिक जीत हासिल करने में सफल रहे।
विशेष संवाददाता:हर्ष शर्मा
पढ़ने के लिए धन्यवाद!
कृपया हमें बताएं कि आप इस मुद्दे के बारे में कैसा सोचते हैं?
आपके विचारों को जानकर हमें खुशी मिलेगी, इससे हमें खुद को सुधारने में भी मदद मिलेगी।Please Like, Comment and Share.


कोई टिप्पणी नहीं