सबसे ज्यादा अंतर से जीतने वाले टॉप-10 सांसदों में सभी भाजपा के, चार का अंतर 6 लाख से ज्यादा

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली. देशभर में लोकसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। इस चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन विपक्षी पार्टियों के मुकाबले काफी बेहतर रहा। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वोटों के अंतर के लिहाज से जीत हासिल करने वाले टॉप-10 सांसदों में सभी भाजपा के हैं।

सबसे बड़े अंतर की जीत पर बात करें तो इसमें गुजरात से तीन सांसद, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा से दो-दो सांसद शामिल हैं। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाजवादी पार्टी की शालिनी यादव से 4,79,505 वोटों से जीते, इसके बावजूद उनकी जीत का अंतर टॉप-10 में शामिल नहीं रहा।

शाह की जीत का अंतर अडवाणी से ज्यादा
गुजरात की नवसार सीट से भाजपा के उम्मीदवार सीआर पाटिल ने देश की सबसे बड़े अंतर से जीत प्राप्त की है। उनकी जीत का अंतर 689668 वोट का है और उन्हें 74 फीसदी से ज्यादा 969430 वोट मिले हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर से 5,57,014 वोटों के अंतर से जीत हासिल कर छठे स्थान पर जगह बनाने में सफल हुए। पिछली बार इस सीट से खड़े लालकृष्ण अडवाणी 4.83 लाख वोट के अंतर से जीते थे।

जानिए... ये हैं देश की सबसे बड़ी जीत वाली 10 सीटें
1. सीआर पाटिल (नवसारी, गुजरात) : सीआर पाटिल ने 6,89,668 वोटों से कांग्रेस के धर्मेश पटेल को हराया।
2. संजय भाटिया (करनाल, हरियाणा) : यहां भाजपा के संजय भाटिया ने 70 फीसदी से ज्यादा 9,11,594 वोट लेकर कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को 6,56,142 वोटों से हराया है।
3. कृष्णपाल गुर्जर (फरीदाबाद, हरियाणा) : कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस प्रत्याशी अवतार भड़ाना को 6,38,239 वोटों से हराया। कृष्ण को 9,13,222 वोट मिले।
4. सुभाष चंद्र (भीलवाड़ा, राजस्थान) : कांग्रेस के राम पाल शर्मा को 6,12,000 वोटों से हराया, उन्हें 9,38,160 वोट मिले।
5. रंजनबेन भट (वडोदरा, गुजरात) : कांग्रेस के प्रशांत पटेल को 5.89 लाख वोटों से हराया।
6. प्रवेश वर्मा (पश्चिमी दिल्ली) : महाबल मिश्रा को 5,78,486 वोटों से हराया।
7. सीपी जोशी (चित्तौड़गढ़, राजस्थान) : कांग्रेस के गोपाल सिंह शेखावत को 5,76,247 वोटों से हराया।
8. अमित शाह (गांधीनगर, गुजरात) : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने 5,57,014 वोटों से कांग्रेस के सीजी चावड़ा को हराया है।
9. हंसराज हंस (उत्तर पश्चिमी दिल्ली) : हंसराज हंस ने 5,53,897 वोटों से आप के गुगन सिंह को हराया।
10. उदय प्रताप सिंह (होशंगाबाद, मध्यप्रदेश) : कांग्रेस के शैलेंद्र दीवान को 5,53,682 वोटों से हराया।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
biggest victories by margin in 2019 Loksabha elections

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.