जगन बोले- भाजपा से टाईअप नहीं, लेकिन राज्य के विकास के लिए किसी से भी हाथ मिलाऊंगा
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
हैदराबाद.आंध्र प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में टीडीपी का क्लीन वायएसआरसीपी ने कर दिया है। पार्टी मुखिया जगन मोहन रेड्डी जो आंध्र प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री भी हैं, से दैनिक भास्कर ने उनसे बात की-
सवाल: माना जा रहा है कि आपको बीजेपी ने जिताने में पर्दे के पीछे काफी मदद की। क्या आप अब एनडीए के साथ जाएंगे?
जगन : मैंने बीजेपी के साथ कोई टाईअप नहीं किया था। मैं पहले भी कह चुका हूं कि मेरे लिए कांग्रेस और बीजेपी दुश्मन नहीं है। अपने राज्य के विकास के विकास के लिए मुझे जिससे हाथ मिलाना हुआ, मैं मिलाऊंगा। आंध्र की भलाई की मेरेलिए सबकुछ है। यही मेरा स्वार्थ है।
सवाल : आप केन्द्र से स्पेशल स्टेटस का दर्जा कैसे लेंगे?
जगन: हम आंध्र प्रदेश के अलग से कुछ नहीं मांग रहे हैं, हम सिर्फ यह चाहते हैं कि आंध्र प्रदेश को लेकर 10 साल के लिए स्पेशल स्टेट का दर्जा देने वाला जो बिल पास हुआ था, उसे ही लागू कर दें। ये तो हमारा हक है। इसी के लिए हम लड़ रहे हैं। हम पैकेज नहीं मांग रहे हैं, पैकेज मांगकर चन्द्रबाबू नायडू ने गलत किया था।
सवाल : आप किन मुद्दों पर लोकसभा और विधानसभा में जीते?
जगन:हमने नवरत्न स्कीम को अपने मेनीफेस्टो में लिया था। ये हर वर्ग के गरीबों के उत्थान की बात करता है। इसी स्कीम से आंध्र प्रदेश का हर आम आदमी जुड़ा। इसका असर जमीनी स्तर पर हुआ है।
सवाल: सीबीआई के शिकंजे से बचने आप बीजेपी के साथ जा सकते हैं?
जगन: मैंने 16 महीने जेल में काटे। जबकि मेरे ऊपर आरोप भी सिद्ध भी नहीं हुआ था। सिर्फ शक के बिनाह पर कांग्रेस ने जेल में डलवा दिया था। मैंने गलत नहीं था, इसलिए मैं हिम्मत के साथ रहा, आज भी मैं हिम्मत के साथ जनता के साथ खड़ा हूं। आगे भी मैं इसकी हिम्मत से जिऊंगा। राज्य विकास भी इसी हिम्मत के साथ करूंगा। इसके पीछे सीबीआई या अन्य तरह के कोई संदर्भ के साथ मैं किसी पार्टी नहीं जुड़ूंगा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं