सिक्किम में पवन चामलिंग 24 साल की अपनी सत्ता बचा नहीं पाए, 5 साल पुरानी पार्टी ने हराया

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

गंगटोक.सिक्किम में सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) नेता और मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग अपनी 24साल की सत्ता नहीं बचा पाए। वे 1994 से सरकार में मुख्यमंत्रीथे। पवन लगातार सबसे ज्यादा वक्त (24 साल) तक मुख्यमंत्री रहने वाले वाले इकलौते नेता हैं। उनकी 26 साल पुरानी पार्टी को 5 साल पहले बनी सिक्किम क्रांतिकारी पार्टी (एसकेएम) ने कड़ी टक्कर के बाद हराया।

विधानसभा की 32 सीटों में से एसडीएफ को 15 और एसकेएम को 17 सीटें मिलीं। राज्य में सत्ता के लिए 17 सीटें होना जरूरी है। एसडीएफ को 2014 के मुकाबले 7 सीटों का नुकसान हुआ, जबकि एसकेएम का 5.63% वोट शेयर बढ़ने के बाद 7 सीटों का फायदाहुआ।

सिक्किम:कुल सीटें :32,बहुमत:17

विधानसभा की स्थिति :

दल

2019 में सीटें 2019 में वोट शेयर

2014 में सीटें

2014 में वोट शेयर

एसडीएफ

15 47.63%

22

55.8%

एसकेएम

17 47.03%

10

41.4%

अन्य

00 5.46%

00

1.4%

24साल से सूबे के मुख्यमंत्री थे चामलिंग
पवन कुमार चामलिंग 2 दिसंबर 1994 को सत्ता में आए थे। इसके बाद उन्होंने अक्टूबर 1999, मई 2004, मई 2009 और मई 2014 में चुनाव जीता था। पवन के बाद लगातार सबसे ज्यादा वक्त मुख्यमंत्री रहने का गौरव बंगाल के ज्योति बसु के नाम था। वे 23 साल लगातार मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद माणिक सरकार लगातार 20 साल तक मुख्यमंत्री रहे।

पवन दो सीटों से खड़े हुए, दोनों से जीते
पवन चामलिंग ने नमची सिंथियांग और पोकलोक कामरांगसीटोंपर जीत दर्ज की। नमची सिंथियांग सीट पर वे 377 वोट से जीते। उन्हें 5054 वोट मिले, जबकि एसकेएम के गणेश राय को 4677 वोट मिले। वहीं, पोकलोक कामरांगसीटपर पवन को 7731 वोट मिले। एसकेएम के प्रत्याशी केबी राय को 4832 वोट मिले।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Chief Minister Pawan Chamling For 24 Years Exits As Party Loses Sikkim

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.