मोदी की जीत के बाद वायरल खबरें- ब्रिटेन की बसों पर लिखा ‘वेलकम मोदी जी’, गुजराती व्यक्ति ने डॉलर उड़ाए

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई वाले एनडीए को मिली भारी जीत के बाद सोशल मीडिया पर भी कई खबरें वायरल हो रही हैं। फैक्ट चैकिंग प्लेटफॉर्म बूम ने इन खबरों की पड़ताल की और उन्हें फेक बताया।

बूम के संस्थापक गोविंदराज एथीराज के मुताबिक- 2019 के आम चुनाव के दौरान फेक न्यूज की संख्या अब तक सबसे ज्यादा रही। मीडिया कंसलटेंट प्रशांतो रॉय के मुताबिक- फेक न्यूज से लड़ने में सबसे बड़ी चुनौती यह है कि देश के 55 करोड़ स्मार्टफोन और ब्रॉडबैंड यूजर्स में 30 करोड़ लोगों की साक्षरता और डिजिटल साक्षरता कम है। इन लोगों की समझ की परिपक्व नहीं है।

'वेलकम मोदी जी' बस का सच
वायरल क्या हुआ:मोदी की जीत के बाद लंदन की सभी बसों पर 'वेलकम मोदी जी' लिख दिया गया।
सच्चाई: बूम ने बताया कि यह फोटो मूल रूप से 2015 की थी। उस दौरान यूके में भारतीय मूल के लोगों द्वारा बस सेवा मोदी एक्सप्रेस लॉन्च की गई थी।

गुजराती व्यक्ति ने पैसे बांटे
वायरल क्या हुआ:वीडियो में दावा किया गया कि मोदी के दोबारा चुने जाने के बाद एक गुजराती व्यक्ति ने कनाडा के मिल्टन में डॉलर उड़ाए। यह भी लिखा गया कि मोदी के दोबारा से सत्ता में आने के बाद शेयर बाजार में उछाल आया औरइस व्यक्ति को काफी फायदा हुआ।
सच्चाई: बूम ने बताया कि वायरल वीडियो डेट्रॉइट (अमेरिका) में रहने वाले एक व्यक्ति के इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था। वीडियो मूल रूप से न्यूयॉर्क में शूट किया गया था और भारत में चुनाव नतीजे आने से काफी पहले अपलोड किया गया था। इसका भाजपा की जीत से कोई लेना-देना नहीं है।

शाहरुख का मैसेज
वायरल क्या हुआ: वॉट्सऐप पर अभिनेता शाहरुख खान के नाम सेमैसेज वायरल हुआ। इसमें कहा गया- अगर मोदी देश के प्रधानमंत्री बने तो मैं (शाहरुख) देश छोड़कर चला जाऊंगा। लोगों ने शाहरुख से माफी मांगने को कहा।
सच्चाई: बूम की पड़ताल में शाहरुख की तरफ से ऐसी कोई बात नहीं कही गई।

मोदी को मां के साथ दिखाया
वायरल क्या हुआ: चुनाव नतीजों के बाद फेसबुक पर एक वीडियो में मोदी को उनकी मां हीराबेन के साथ दिखाया गया। यूजर्स ने दावा किया कि भाजपा को बड़ी जीत मिलने के बाद ही इस वीडियो को शूट किया गया।
सच्चाई: आल्ट न्यूज की फैक्ट चैकिंग में वीडियो 2014 का निकला।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Fake news spreads unabated on social media after polls
Fake news spreads unabated on social media after polls
Fake news spreads unabated on social media after polls

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.