मोदी की जीत के जश्न में लंदन में गरबा, आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर किया

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

लंदन. लोकसभा चुनाव में मोदी की जीत का जश्न विदेशों में भी मनाया जा रहा है। लंदन में मेट्रो स्टेशन के बाहर गरबे की धुन पर डांस करते लोगों का वीडियो सामने आया है। मशहूर गुजराती धुन पर डांस का वीडियो महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजराती हैं। पीएम बनने से पहले वो गुजरात के मुख्यमंत्री थे।

महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर अपने चिर-परिचित अंदाज में लोगों से सुझाव भी मांगे। उन्होंने ऐसे वीडियो शेयर करने की अपील की जिससे वो अपनी गरबा स्किल्स को बेहतर बना सकें। जवाब में कई लोगों ने गरबे के वीडियो शेयर किए।

महिंद्रा ने खुद भी सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी थी। उन्होंने कहा था कि मोदी लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुने गए दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेता बनने के करीब हैं। महिंद्रा सोशल मीडिया पर शायद सबसे ज्यादा सक्रिय बिजनेसमैन हैं। ट्विटर पर उनके करीब 70 लाख फॉलोअर हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
anand mahindra shares video of garba dance in london after pm modi win

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.