हरीश रावत, मुकुल संगमा और भूपेंद्र हुड्डा समेत 6 पूर्व सीएम चुनाव हारे, 6 पीछे

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली. 17वीं लोकसभा के चुनाव के नतीजे गुरुवार को आए। कांग्रेस के 8 पूर्व मुख्यमंत्री चुनाव हार गए।कांग्रेस उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव हार गए हैं। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह,अरुणाचल के पूर्व मुख्यमंत्री नबाम टुकी, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चाव्हाण और सुशील शिंदे पीछे चल रहे हैं।इसके अलावा, जेडीएस नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी देवगौड़ा भी चुनाव हार गए।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो नेता शिबु सोरेन और झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मंराडी ने भी अपनी सीट खो दी है। वहीं, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम नेता जीतन राम मांझी पीछे चल रहे हैं।

1‌. पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, सीट- उत्तर-पूर्व दिल्ली
शीला दीक्षितभाजपा के मौजूदा सांसद मनोज तिवारी से पीछे चल रही हैं।मनोज को 782548 वोटतो शीला को 420567 वोट मिले।

2. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, सीट- सोनीपत
भूपेंद्र हुड्डा को भाजपा के रमेश चंद्र कौशिक ने हराया। रमेश को 587664 वोट तो भूपेंद्र को 422800 मिले।

3. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, सीट- भोपाल
दिग्विजय सिंह साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरसे पीछे चल रहे हैं। साध्वी को 864220 वोट तो दिग्विजय को 500899 मिले।

4. पूर्व मुख्यमंत्री नबाम टुकी, सीट- अरुणाचल वेस्ट
इस सीट से भाजपा के किरेन रिजिजु आगे चल रहे हैं। उन्हें 157791वोट और नबाम टुकी को 40970 वोट मिले।

5. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, सीट- नांदेड़
अशोक चव्हाण नांदेड़ सीट से पीछे चल रहेहैं। उनके खिलाफ भाजपा के प्रतावराव पाटिल चिखालिकर मैदान में हैं।चाव्हाण को 436133 और पाटिल को 481300 वोट मिले।

6. पूर्व मुख्यमंत्री सुशील शिंदे, सीट- सोलापुर
शिंदेभाजपा के प्रत्याशी जय सिद्धेश्वर एस महास्वामीजी से पीछे चल रहेहैं। महास्वामीजी को 519474 वोट और शिंदे को 363213 वोट मिले।

7. पूर्व मख्यमंत्री हरीश रावत, सीट- नैनीताल
हरीश को इस सीट पर भाजपा के अजय भट्ट ने हराया। अजय को 772195 वोट और हरीश को 433099 वोट मिले।

8.पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा, सीट - तुरा
इस सीट नेशनल पीपुल्स पार्टी की अगाथा संगमा ने मुकुल को हराया। उन्हें 303895 और मुकुल को 240123 वोट मिले।

9.पूर्व मुख्यमंत्री एचडी देवगौड़ा, सीट- तुमकुर
पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी देवगौड़ा को भाजपा के जीएस बासवाराज ने हराया। देवगौड़ा को 582788 वोट और बासवाराज को 596127 वोट मिले।

10. पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, सीट- दुमका
झारखंड मुक्ति मोर्चा के शिबु सोरेन भाजपा प्रत्याशी सुनील सोरेन से चुनाव हार गए हैं। शिबु को 437333 वोट और सुनील को 484923 मिले।

11. पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, सीट- कोडरमा
भाजपा की अन्नपूर्णा देवी ने मरांडी को हराया। अन्नपूर्णा को 753016 वोट और मरांडी को 297416 वोट मिले।

12. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, सीट- गया
इस सीट पर मांझी का मुकाबला जदयू के विकास कुमार से हुआ। मांझी को 314581 वोट और विकास को 467007 वोट मिले।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Elections 2019: Congress ex- chief minister who has lost the Lok Sabha election 2019: from Sheila Dikshit to Digvijaya S

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.