कुत्ता अचानक 100मी. रेस के बीच में पहुंचा, प्रतियोगियों को पछाड़कर तीसरे स्थान पर आया

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

बीजिंग. चीन मेंएक 100मीटर रेस में अजीब वाकया देखने को मिला। छात्रों की रेस के बीच में एक कुत्ता कहीं से भटककर आ गया और प्रतियोगियों के साथ बराबरी से दौड़ने लगा और तीसरे नंबर आया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया परवायरल हो रहा है।

यह 100 मीटर रेस 23 मई को चीन के निंगशिया में बीफांग यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स इवेंट के तहत आयोजित की गई थी। इस रेस में 8 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। अचानक रेस के बीच में पहुंचने वाला कुत्ता यूनिवर्सिटी कैम्पस में ही पिछले 4 सालों से रह रहा है। इवेंट ऑर्गनाइजर्स ने बताया कि कुत्ता अचानक से रेस के बीच में आ गया था। यह सब कैमरे में कैद हो गया। कुत्ते ने प्रतियोगियों के बीच बराबरी से दौड़ते हुए रेस पूरी की। वीडियो में देखने के बादपता चला कि कुत्ता तीसरे नंबर पर आया।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
अचानक 100 मीटर रेस में पहुंचा कुत्ता।
stray Dog run in 100m race of china university and win third places
stray Dog run in 100m race of china university and win third places

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.