2014 में मोदी के चुनावी रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर ने जगनमोहन को सत्ता दिलाई
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली. आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में वाईएसआर कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। 46 साल के जगनमोहन रेड्डी राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। वे 30 मई को शपथ ले सकते हैं। वायएसआर को 175 में से 150 सीटें मिली हैं। जगनमोहन की इस जीत में राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की बड़ी भूमिका रही है। 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रणनीतिकार रहे प्रशांत ने इस बार जगनमोहन को आंध्रप्रदेश की सत्ता दिलाई है। जगनमोहन ने 69 साल के टेक सेवी मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की पार्टी तेदेपा को करारी शिकस्त दी।
प्रशांत किशोर ने अपने संगठन आई-पीएसी (इंडियन पॉलिटिकल एक्शन) का हवाला देते हुए ट्वीट कर जगनमोहन को बधाई दी। प्रशांत ने ट्वीट में लिखा, ''आंध्र प्रदेश और सभी सहयोगियों को इस एकतरफा जीत के लिए धन्यवाद। नए मुख्यमंत्री को बधाई और बहुत शुभकामनाएं।''वायएसआर लोकसभा में सीटों के लिहाज से भाजपा, कांग्रेस, डीएमके, तृणमूल के बाद 5वें नंबर पर है।
Thank you Andhra and colleagues at @IndianPAC for the landslide victory.
— Prashant Kishor (@PrashantKishor) May 23, 2019
Congratulations and best wishes to the new CM @ysjagan
Prashant kishor team monitoring results pic.twitter.com/CvMSUDIWIc
— Ramreddy (@Ramredd22630305) May 23, 2019
2014 में मोदी के रणनीतिकार रहे थे प्रशांत
इससे पहले प्रशांत किशोर 2014 में नरेंद्र मोदी के रणनीतिकार रहते हुए सबसे ज्यादा चर्चित हुए थे। मोदी ने 2014 में बहुमत से सरकार बनाई थी। इसके बाद प्रशांत ने 2015 में नीतीश कुमार के मुख्य चुनावी रणनीतिकार की भूमिका निभाई थी। भाजपा से मनमुटाव के चलते नीतीश कुमार ने प्रशांत को किनारे कर दिया था। प्रशांत ने 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए रणनीति तैयार की थी। हालांकि, वह हार गई। उसने सपा के साथमिलकर चुनाव लड़ा था।अब वाईएसआर के साथ जुड़ाव के बाद प्रशांत को यह कामयाबी ऐसे समय में मिली है, जब पिछले ही हफ्ते उनके पिता का निधन हुआ।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं