जेल में पुलिस के साथ भिड़ंत में 29 कैदियों की मौत, मानवाधिकार संगठनों ने कहा- यह नरसंहार है

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

कराकस. वेनेजुएला के अकारिगुआ शहर में शनिवार को जेल में पुलिस और कैदियों के बीच भिड़ंत हो गई। इसमें 29 कैदी मारे गए, 19 पुलिसकर्मी जख्मी हुए। अधिकारियों का कहना है कि कैदी जेल तोड़कर भागना चाहते थे, तभीउनके दो गुटआपसमें भिड़ गए। टकराव रोकने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। जवाब मेंकैदियों ने भीपुलिस पर हमला कर दिया।

नागरिक रक्षा सचिव ऑस्कर वलेरो ने कहा किकैदियों की ओर सेपुलिस पर तीन ग्रेनेड फेंके। हालांकि,मानवाधिकार संगठनों ने पुलिस के दावों परसवाल उठाए हैं। वेनेजुएला जेलों की स्थिति पर नजर रखने वाली संस्था प्रिजन ऑब्जर्वेटरी के हमबर्टो प्रादो ने का कहना है कि पुलिस से भिड़ंत में सिर्फ कैदी ही क्योंमारे गए? अगर जेल में हथियार थे तो वह अंदर पहुंचे कैसे?

वेनेजुएला की जेलों में क्षमता से ज्यादा कैदी बंद
प्रादो के मुताबिक, कैदी काफी समय से मांग कर रहे थे कि उन्हें दूसरी जेलों में ट्रांसफर न किया जाए, क्योंकि इसके बाद वे अपने रिश्तेदारों से नहीं मिल पाएंगे। वेनेजुएला में जेल की क्षमता से ज्यादा कैदी भरे होने का मुद्दा काफी समय से उठता रहा है। घटना के बाद अफसरों ने कैदियों के पास हथियार होने की आशंका में जेलों कानिरीक्षण किया।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
enezuela Police Station Riot: 29 dead in cellblock riot at Venezuela Jail

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.