इंडिया का टॉप ऑर्डर न्यूजीलैंड के खिलाफ वॉर्मअप मैच में फ्लॉप, 100 रन के भीतर 7 विकेट गिरे

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

लंदन. विश्वकप में हिस्सा लेने इंग्लैंड पहुंची टीम इंडिया ने शनिवार को ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर अपना पहला अभ्यास मैच न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ खेल रही है। कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम के 5 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। विराट (18), हार्दिक पांड्या (30) और एमएस धोनी (17) ही इस आंकड़े को पार कर सके।

भारत का स्कोरकार्ड: 115/8

बल्लेबाज रन चौके छक्के
रोहित शर्मा एलबीडब्ल्यू बोल्ट 2 (6) 0 0
शिखर धवन कै. ब्लंडेल बोल्ड बोल्ट 2 (7) 0 0
विराट कोहली बोल्ड ग्रैंडहोम 18 (24) 1 0
केएल राहुल बोल्ड 6 (10) 1 0
हार्दिक पांड्या कै. ब्लंडेल बो नीशम 30 (37) 6 0
एमएस धोनी कै. नीशम बो. साउदी 17(42) 1 0
दिनेश कार्तिक कै. सोढ़ी बो. नीशम 4 (3) 1 0
भुवनेश्वर कुमार कै. टेलर बो. नीशम 1 (17) 0 0

16 जून को भारत-पाकिस्तान मैच
वर्ल्ड कप में भारत के अभियान की शुरुआत 5 जून से होगी। इस दिन टीम इंडिया का पहला मैच है, जो उसे दक्षिण अफ्रीका से खेलना है। भारत-पाकिस्तान मैच की बात करें तो यह 16 जून को खेला जाएगा। इस दिन रविवार है। आईसीसी ने भारत-पाकिस्तान मैच की व्यूअरशिप को ध्यान में रखते हुए इसे रविवार को रखा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा रेवन्यू हासिल किया जा सके।

भारत का वर्ल्डकप शेड्यूल

तारीख किसके खिलाफ
5 जून दक्षिण अफ्रीका
9 जून ऑस्ट्रेलिया
13 जून न्यूजीलैंड
16 जून पाकिस्तान
22 जून अफगानिस्तान
27 जून वेस्टइंडीज
30 जून इंग्लैंड
2 जुलाई बांग्लादेश
6 जुलाई श्रीलंका


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
विराट कोहली को 18 के स्कोर पर ग्रैंडहोम ने बोल्ड किया।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.