कांग्रेस, सपा-बसपा के साथ मिलकर लड़ती तो भाजपा की 8 सीटें कम हो जातीं
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली. सपा-बसपा-रालोद के महागठबंधन के बावजूद एनडीए उत्तरप्रदेश में 64 सीटों जीतने में कामयाब रही। वहीं, महागठबंधन को 15, कांग्रेस को 1सीट पर जीत मिली। भाजपा को यहां 49.5% वोट मिले। महागठबंधन को 38.97% (सपा-17.98%,बसपा-19.31%, रालोद-1.68%) वोट मिले। वहीं, कांग्रेस का वोट प्रतिशत 6.26% रहा। कांग्रेस में सिर्फ सोनिया गांधी रायबरेली से चुनाव जीत पाईं।
सपा-बसपा ने कांग्रेस को गठबंधन में शामिल नहीं किया
2017 उप्र विधानसभा चुनाव में सपा के साथ चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस को इस चुनाव में गठबंधन में शामिल नहीं किया गया। हालांकि, गठबंधन ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी की सीट पर उम्मीदवार नहीं उतारे थे। वहीं, कांग्रेस ने भी 7 सीटों पर सपा-बसपा गठबंधन के खिलाफ प्रत्याशी नहीं उतारे थे।
उत्तर प्रदेश में गठबंधन रहा बेअसर
माना जा रहा था कि गठबंधन उत्तर प्रदेशमें भाजपा का विजयी रथ रोकने में कामयाब हो जाएगा। लेकिन इस चुनाव में सपा-बसपा का वोट आपस में ट्रांसफर नहीं हुआ और इसका सीधा फायदा भाजपा को मिला। हालांकि, कांग्रेस के अलग चुनाव लड़ने का नुकसान भी गठबंधन को हुआ।
कांग्रेस गठबंधन में शामिल होती तो भाजपा की8 सीटें कम हो जातीं
कांग्रसउत्तरप्रदेश में हुए गठबंधन में शामिल होती और पार्टी का पूरा वोट ट्रांसफर हो जाता तो भाजपा की 8 सीटें कम हो सकती थीं। कांग्रेसनेइन सीटों परभाजपा प्रत्याशियों को मिलीजीत के अंतर से ज्यादा गठबंधन के वोट काटे।
इन सीटोंपर कांग्रेस उम्मीदवार न होने पर जीत सकते थे गठबंधन प्रत्याशी
| सीट | भाजपा प्रत्याशी को मिलेवोट | गठबंधन | जीत का अंतर | कांग्रेस को मिलेवोट |
| बदायूं | 5 लाख 10 हजार 343 | 4 लाख 91 हजार 959 | 18 हजार 454 | 51 हजार 896 |
| बांदा | 4 लाख 77 हजार 100 | 4 लाख 18 हजार 647 | 58 हजार 938 | 75 हजार 350 |
| बाराबंकी | 5 लाख 35 हजार 594 | 4 लाख 25 हजार 624 | 1 लाख 10 हजार 140 | 1 लाख 59 हजार 575 |
| बस्ती | 4 लाख 69 हजार 214 | 4 लाख 37 हजार641 | 30 हजार354 | 86 हजार453 |
| धौरहरा | 5 लाख 12 हजार 582 | 3 लाख 52 हजार93 | 1 लाख 60 हजार611 | 1 लाख 62 हजार727 |
| मेरठ | 5 लाख 82 हजार 976 | 5 लाख 80हजार597 | 4 हजार 729 | 34 हजार 301 |
| संत कबीर नगर | 4 लाख 66 हजार 167 | 4 लाख 30 हजार 899 | 35 हजार 749 | 1 लाख 28 हजार 242 |
| सुल्तानपुर | 4 लाख 58 हजार 281 | 4 लाख 44हजार 422 | 14 हजार 526 | 41 हजार 588 |
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं