अमित शाह वित्त मंत्री बन सकते हैं, पीयूष गोयल भी रेस में; बीमारी की वजह से जेटली जिम्मेदारी नहीं लेंगे
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में अरुण जेटली (66) वित्त मंत्री का पद संभालने से इनकार कर सकते हैं। सेहत खराब होने की वजह से जेटली यह फैसला ले सकते हैं। रॉयटर्स ने 4 सूत्रों के हवाले से यह रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एक वरिष्ठ मंत्री के मुताबिक भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को वित्त मंत्रालय दिया जा सकता है। पीयूष गोयल के नाम पर भी विचार किया जा सकता है। जेटली की बीमारी के वक्त गोयल पहले भी दो बार वित्त मंत्रालय संभाल चुके हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं