माल्या 28 दिन में डिआजियो को 945 करोड़ रुपए चुकाए: यूके हाईकोर्ट

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

लंदन. यूके हाईकोर्ट ने विजय माल्या को आदेश दिया है कि वहब्रिटिश ब्रेवरेजेज कंपनी डिआजियो के 13.5 करोड़ डॉलर (945 करोड़ रुपए) चुकाए। कोर्ट ने शुक्रवार को यह फैसला दिया। माल्या को 28 दिन में भुगतान करना होगा। यह मामला डिआजिओ द्वारा माल्या की कंपनी के अधिग्रहण से जुड़ा है। माल्या केवकील ने कहा था कि एग्रीमेंट के वक्त डिआजियो ने मौखिक रूप से भरोसा दिया था कि वह भारत में विवाद सुलझने तक अपनी रकम चुकाने का दावा नहीं करेगा। कोर्ट ने यह दलील खारिज कर दी। फैसले के वक्त माल्या कोर्ट में मौजूद नहीं था।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
विजय माल्या (दाएं) बेटे सिद्धार्थ के साथ।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.