रियाल मैड्रिड ने हेजार्ड को 1141 करोड़ में खरीदा, रोनाल्डो से 59% ज्यादा रुपए मिलेंगे
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
खेल डेस्क. बेल्जियम के ईडेन हेजार्ड अब इंग्लैंड के क्लब चेल्सी की जगह स्पैनिश क्लब रियाल मैड्रिड के लिए खेलेंगे। रियाल मैड्रिड ने कहा कि 28 साल के हेजार्ड को पांच साल के लिए क्लब के साथ जोड़ा गया है। हेजार्ड का चेल्सी के साथ करार अगले साल खत्म होने वाला था, लेकिन क्लब ने रियाल के लिए खेलने की अनुमति दे दी। रिपोर्ट के मुताबिक, रियाल ने उन्हें करीब 787 करोड़ रुपए (10 करोड़ यूरो) में खरीदा। साथ ही इनमें 354 करोड़ रुपए पोटेंशियल एड-ऑन होंगे। इससे यह करार कुल 1141 करोड़ रुपए का हो गया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं