कैबिनेट बैठक में नहीं पहुंचे सिद्धू, कहा- पार्टी के खराब प्रदर्शन के लिए मुझे निशाना बनाया जा रहा

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

चंडीगढ़.कांग्रेस नेता और राज्य सरकार में मंत्रीनवजोत सिंह सिद्धू गुरुवार को मुख्यमंत्री कैप्टनअमरिंदर सिंह की कैबिनेट बैठक में शामिल नहीं हुए। इस दौरानसिद्धू ने अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों मेंपार्टी के खराब प्रदर्शन के लिएमुझे जान-बूझकर निशाना बनाया जा रहा है।

सिद्धू ने कहा, ''पार्टी के प्रदर्शनके लिए मुझ पर निशाना साधा जा रहा है, जो कि गलत है। मुझे महत्वहीन नहीं समझा जा सकता है। सिर्फ मेरे ही खिलाफ एक्शन क्यों लिया जा रहा है? हार की जिम्मेदारी सामूहिक है। फिरबाकी नेताओं-मंत्रियों के खिलाफ क्यों नहीं? मैं हमेशा ही बेहतर परफॉर्मर रहा हूं। कुछ लोग मुझेपार्टी से बाहर निकालना चाहते हैं।''

मंत्री के तौर पर सिद्धू के प्रदर्शन की समीक्षा की जरूरत- अमरिंदर सिंह

अमरिंदर सिंह ने हाल ही में कहा था कि राज्य के शहरी इलाकों में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। मंत्री के तौर पर सिद्धू के प्रदर्शन की समीक्षा की जरूरत है और वह अपनाविभाग संभाल पाने में सक्षम नहीं हैं। पर्यटन के अतिरिक्त सिद्धू के पासशहरी विकास मंत्रालय भीहै। सूत्रों के मुताबिक, इस कैबिनेट बैठक में मंत्रियों के विभाग बदलने पर चर्चा होनी थी।

हालांकि, अमरिंदर के इस बयान के बादसिद्धू ने कहा था किपंजाब के किसी दूसरे मंत्री ने इतनी पारदर्शिता से काम नहीं किया, जितनी पारदर्शिता के साथ उन्होंने किया है।

पत्नीनवजोत काैर को टिकट न मिलने से नाराज हैं सिद्धू

लोकसभा चुनाव में टिकट न मिलने पर सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने अमरिंदर के खिलाफ नाराजगी जताई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें अमरिंदर सिंह की वजह से अमृतसर से लोकसभा का टिकट नहीं मिला। वहीं, सिद्धू ने भी पत्नी का समर्थन किया था। हालांकि, अमरिंदर ने इन आरोपों से इनकार कर दिया था।


इससे पहले भीकैप्टन अमरिंदर सिंह औरनवजोत सिंह सिद्धू के बीच मतभेद की खबरें आती रहीं हैं।2018 में जब सिद्धू करतारपुर कॉरिडोर के शिलान्यास के दौरानपाकिस्तान गए थे तो कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि सिद्धू हाईकमान की परमिशन के बिना वहांगए हैं।


सिद्धू ने राहुल को बताया था अपना कैप्टन

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के दौरानउन्‍होंने कहा था, कौन कैप्‍टन, अच्‍छा कैप्टन अमरिंदर सिंह। अरे वह तो सेना के कैप्‍टन हैं। मेरे कैप्‍टन तो राहुल गांधी हैं। मेरे और अमरिंदर सिंह दोनों के कैप्‍टन राहुल गांधी हैं। इसके बाद सिद्धू निशाने पर आ गए और मामला गर्माने के बाद सिद्धू ने अम‍रिंदर सिंह से माफी मांगी थी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
फाइल फोटो।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.