अलीगढ़: ढाई साल की बच्ची की निर्मम हत्या करने वाले 2 गिरफ्तार

विशेष संवाददाता अंकुर पांडेय
एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि आरोपी जाहिद और असलम का बच्ची के पिता से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद था. ये दोनों लोग मजदूर हैं और विवाद के बाद जाहिद ने बच्ची के पिता को धमकी भी दी थी.
अलीगढ़ के टप्पल इलाके में ढाई साल की बच्ची की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. हत्या का आरोपी जाहिद बच्ची के पिता बनवारी का पड़ोसी है. बच्ची के पिता ने उससे 10 हजार रुपये कर्ज लिया था. लेकिन वो उसे चुका नहीं पाया तो आरोपियों ने उसकी बेटी को अगवा कर लिया. तीन दिन बाद मासूम बच्ची का शव घर के पास कूड़ाघर में पड़ा मिला.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बच्ची की हत्या गला घोंटकर की गई है. दो दिन की जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने जाहिद और उसके साथी असलम को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में सच्चाई सामने आने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है.
एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि आरोपी जाहिद और असलम का बच्ची के पिता से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद था. ये दोनों लोग मजदूर हैं और विवाद के बाद जाहिद ने बच्ची के पिता को धमकी दी थी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने जाहिद को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया. उसने बताया कि उसने अपने साथी असलम के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था. एसएसपी ने बताया कि इन दोनों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जाएगी.
हालांकि पुलिस का कहना है कि ये कोई हेट क्राइम नहीं है. पुलिस ने ये भी बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची के साथ ना तो रेप हुआ है और ना ही लाश पर तेजाब डाला गया है जैसा कि सोशल मीडिया में दावा किया जा रहा है. इससे पहले शुक्रवार को इस मामले में एसएसपी ने इंस्पेक्टर केपी सिंह चहल सहित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया

पढ़ने के लिए धन्यवाद!
कृपया हमें बताएं कि आप इस मुद्दे के बारे में कैसा सोचते हैं?
आपके विचारों को जानकर हमें खुशी मिलेगी, इससे हमें खुद को सुधारने में भी मदद मिलेगी।Please Like, Comment and Share.

कोई टिप्पणी नहीं