2 साल की बच्ची की गला दबाकर हत्या, प्रियंका ने कहा- हम ये कैसा समाज बना रहे हैं?
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
अलीगढ़.उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ जिले में पिछले हफ्ते दो साल की बच्ची की हत्या के बाद शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दुख जताया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने ट्वीट किया, ''मासूम बच्चे के साथ हुई अमानवीय घटना ने हिलाकर रख दिया है। इसके दर्द को बयां नहीं किया जा सकता। राहुल ने कहा कि यूपी पुलिस को आरोपियों को कड़ी सजा दिलाना चाहिए। 30 जून को बच्ची घर के बाहर से लापता हो गई थी, इसके बाद 2 जून को उसका शव टप्पल इलाके में मिला था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अलीगढ़ पुलिस ने कहा है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ, बल्कि दम घुटने की वजह से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने आपसी रंजिश में बच्ची की हत्या किए जाने की बात कही है। दोनों पक्षों के बीच लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है।
आरोपियों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई
एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपियाें के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाने की कार्रवाई की जा रही है। इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने का प्रयास करेंगे। घटना के बाद संबंधित थाने के पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।
बच्ची 30 मई को घर के बाहर से लापता हुई थी
2 साल की ट्विंकल 30 मई को घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। परिजन का आरोप है कि उन्होंने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद 2 जून को उसका शव बरामद हुआ, जिसे जानवरों ने क्षत-विक्षत कर दिया था। परिजन ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई थी।
राहुल ने कहा- जघन्य हत्या से परेशान हूं
अलीगढ़ की मासूम बच्ची के साथ हुई अमानवीय और जघन्य घटना ने हिलाकर रख दिया है। हम ये कैसा समाज बना रहे हैं? बच्ची के माता-पिता पर क्या गुजर रही है ये सोचकर दिल दहल जाता है।अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। https://t.co/2DUSCOm5qe
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) June 7, 2019
The horrific murder of a little girl in Aligarh, UP has shocked and disturbed me. How can any human being treat a child with such brutality? This terrible crime must not go unpunished. The UP police must act swiftly to bring the killers to justice.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 7, 2019
एक्टर और क्रिकेटरों ने भी हत्या पर दुख जताया
Extremely disturbed and heatbroken to know about Twinkle, a 2 and a half year old who was raped and killed in the most horrific way in Tappal near Aligarh. She deserves justice !
— Virender Sehwag (@virendersehwag) June 6, 2019
This is inhuman and barbaric.. My prayers for her family. Justice must be served! #TwinkleSharma
— Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) June 6, 2019
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं