भीड़ से निपटने के लिए शुरू करेगी हेलिकॉप्टर सेवा, पर्यटकों के लिए पनडुब्बी भी उतारेगी

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

मेलबर्न/वॉशिंगटन. टेक्नोलॉजी कंपनी उबर ने टैक्सी और फूड सर्विस के जरिए दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई है। कंपनी अब गर्मियों की छुट्टी के दौरान न्यूयॉर्क की भीड़ भरी सड़कों पर यूजर्स को हेलिकॉप्टर की सुविधा मुहैया कराएगी।ऑस्ट्रेलिया में भी उबरपर्यटकों को समुद्र की गहराइयों का अनुभव कराने के लिए अंडरवॉटर सबमरीन शुरू करने वाली है।लोग पनडुब्बी को ऐप के जरिए बुक करा सकेंगे।

एक टूर की कीमत 14 हजार रुपए

यूएसए टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, उबर अपनी हेलिकॉप्टर टैक्सी सेवा को न्यूयॉर्क के मैनहटन से जॉन एफ कैनेडी एयरपोर्ट तक के लिए शुरू करेगी। यात्रियों के लिए यह फ्लाइट करीब आठ मिनट की होगी। 9 जुलाई से शुरू हो रही इस सेवा के लिए यात्रियों को 200 डॉलर (करीब 14 हजार रुपए) तक चुकाने होंगे। हालांकि, इन्हें सिर्फ ज्यादा भीड़ में ही बुलाया जा सकेगा। शुरुआत में सिर्फ कुछ चुनिंदा एक्टिव यूजर्स को ही यह सुविधा दी जाएगी।

सबमरीन से समुद्री जीवन देख सकेंगे एक्सपर्ट्स

उधर, ऑस्ट्रेलिया मेंउबर पनडुब्बी सेक्वींसलैंड के समुद्रकी गहराई से बैरियर रीफ दिखाएगी। इससे पर्यावरण प्रेमियों और विशेषज्ञों को समुद्री जीवन को करीब से देखने का अनुभव मिलेगा। हेलिकॉप्टर राइड की तरह ही यह सुविधा भी शुरुआत में चुनिंदा यूजर्स को दी जाएगा। दो लोगों की एक राइड पर कंपनी करीब 3 हजार ऑस्ट्रेलियाई डॉलर्स (करीब 1.5 लाख रुपए) चार्ज कर रही है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Uber launches its Helicopter in New York and and underwater submarine in Australia
Uber launches its Helicopter in New York and and underwater submarine in Australia

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.