बारिश के कारण श्रीलंका-पाकिस्तान का मैच रद्द, टॉस तक नहीं हो पाया
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
खेल डेस्क. वर्ल्ड कप का 11वां मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। ब्रिस्टल में श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मैच के लिए टॉस तक नहीं हो पाया।मैच रद्द होने से दोनों टीमें को 1-1 अंक मिले। अब श्रीलंका और पाकिस्तान दोनों के 3-3 मैच में 3-3 अंक हो गए हैं। इस मैच से पहले दोनों ने अपने 1-1 मुकाबले जीते थे, जबकि 1-1 में हार का सामना करना पड़ा था।
10 टीमों की अंकतालिका में श्रीलंका बेहतर रनरेट के कारण तीसरे और पाकिस्तान चौथे स्थान पर है। यह मैच शुरू होने से पहले ही बारिश आ गई। इसके कारण टॉस नहीं हो पाया। करीब 5 घंटे बाद बारिश रुकी तो अंपायरों ने मैदान का निरीक्षण किया। हालांकि, खेलने लायक स्थिति नहीं बनती देख उन्होंने मैच रद्द करने की कोशिश की।
A lot of umbrellas around the Bristol County Ground... ☔️☔️☔️☔️☔️#PAKvSL #CWC19 https://t.co/3j7GuEkx4S pic.twitter.com/tEFDRJI8sH
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) June 7, 2019
Some Pakistan Zindabad! flava from outside the ground at Bristol (where the weather continues to be filthy) #CWC19 pic.twitter.com/4NZwgJARgx
— Alan Gardner (@alanroderick) June 7, 2019
इंग्लैंड में पाकिस्तान के खिलाफ कभी नहीं जीता श्रीलंका
वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के मैदान पर श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच पिछली भिड़ंत 1983 में हेंडिग्ले में हुई थी। तबपाकिस्तान 11 रन से जीता था। श्रीलंका की टीम पिछले 6 मैच में पाकिस्तान के खिलाफ जीतने में नाकाम रही है। उसे पिछली जीत 2015 में मिली थी। तब उसने पाकिस्तानको 165 रन से हराया था। इंग्लैंड की धरती पर दोनों टीमों के बीच अब तक 4 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें श्रीलंका की टीम कभी नहीं जीती। पिछली बार चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान 2017 में दोनों टीमें यहां पर आमने-सामने हुईं थीं। तब पाकिस्तान तीन विकेट से जीता था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं