ओमान से दुबई जा रही बस साइनबोर्ड से टकराई, 12 भारतीयों समेत 17 की मौत

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

दुबई. ओमान से दुबई जा रही एक बस दुर्घटना में 12 भारतीयों समेत 17 लोगों की मौत हो गई। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इसकी पुष्टि की है। दुबई स्थित भारतीय दूतावास ने बताया किहादसे में मारे गए लोगों के परिवारों से संपर्क किया गया है। अन्य मृतकों के बारे में भी जल्द जानकारी जुटाकर उनके परिवारों से संपर्क किया जाएगा।

दुबई पुलिस के मुताबिक, हादसा गुरुवार शाम स्थानीय समयानुसार करीब 6 बजे हुआ। बस दुबई की शेख मोहम्मद बिन जाएद रोड पर नियंत्रण खोकरएकसाइनबोर्ड से टकरा गई। बस को चलाने वाली कंपनी म्वासालत ने फिलहाल मस्कट-दुबई मार्ग पर अपनी सेवाएं रोक दी हैं।

वाणिज्यिक दूतावासरख रहामामले पर नजर

भारतीय दूतावास की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि कॉन्स्युलेट जनरल और अन्य अफसर हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के रिश्तेदारों से अस्पतालों में मिलने पहुंचे। साथ ही मृतकों की पहचान के लिएपुलिस कीभीहरसंभव मदद की जा रही है।


भारतीय दूतावास की ओर जिन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, उनमें राजगोपालन, फिरोज खान पठान, रेशमा फिरोज खान पठान, दीपक कुमार, जमालुद्दीन अराकवेत्तिल, किरण जॉनी, वासुदेव और तिलकराम जवाहर ठाकुर शामिल हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
शेख मोहम्मद बिन जाएद सड़क पर हुआ हादसा।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.