सरकार ने सुरक्षा शुल्क 20 रुपए बढ़ाया, घरेलू यात्रियों को 1 जुलाई से 150 रु. देने होंगे
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली. हवाई यात्रियों के लिए उड्डयन सुरक्षा शुल्क 1 जुलाई से 20 रुपए बढ़ जाएगा। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भारतीय यात्रियों के लिए एविएशन सिक्योरिटी फी (एएसएफ) 130 रुपए से बढ़ाकर 150 रुपए करने का फैसला लिया है। अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए यह शुल्क 4.85 डॉलर होगा। पहले 3.25 डॉलर था। न्यूज एजेंसी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
सुरक्षा शुल्क के रूप में यात्रियों से फिलहाल पैसेंजर सर्विस फी (पीएसएफ) ली जाती है। इसकी बजाय अब एविएशन सिक्योरिटी फी लागू होगी। इसकी नई दरें 1 जुलाई (30 जून की रात 12 बजकर 1 मिनट) से लागू हो जाएंगी।
एयरक्राफ्ट रूल्स 1937 के तहत सरकार ने एविएशन सिक्योरिटी फी को मंजूरीदी है। इससे मिलने वाली राशि का इस्तेमाल हवाईअड्डों की बकाया सुरक्षा राशि के भुगतान में किया जाएगा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं